मूंग मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 03 दिसम्बर 2025

 

साथियों कल मूंग और मसूर का बाजार स्थिरता से कमजोरी की तरफ दिखाई दिया, जहां दिल्ली में देसी मसूर 6,850, जबकि मुंद्रा व कांडला पोर्ट पर आयातित मसूर 25–50 रुपये कमजोर होकर 5,725–5,875 रुपये प्रति क्विंटल पर आ चुकी है, लेकिन घरेलू मंडियों में एमपी व यूपी से मसूर की आवक बेहद सीमित है और नई फसल अप्रैल से पहले आने वाली नहीं, इसलिए बड़ी गिरावट दिखाई नहीं देती। किंतु सरकार लगातार केंद्रीय पूल से मसूर बेच रही है, जिससे तेजी रुक-रुक कर बनती है, पर जोर नहीं पकड़ पा रही। उधर, ऑस्ट्रेलिया में मसूर उत्पादन 51% बढ़कर 19.1 लाख टन के अनुमान तक पहुंचने से अंतरराष्ट्रीय संकेत नरम बने हुए हैं, वहीं कनाडा से नवंबर–दिसंबर शिपमेंट की मसूर 10–12 डॉलर/टन ऊपर बोली जा रही है क्योंकि वहां भी हाजिर में माल थोड़ा तंग है, जिसकी वजह से यहां गुणवत्ता अनुसार मसूर 25–50 रुपये उछलकर 6150 रुपये तक बोली जा रही है और बिल्टी रेट 6950 रुपये चल रहे हैं, हालांकि क्वालिटी पहले जैसी मजबूत नहीं बताई जा रही।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

दूसरी ओर मूंग में राजस्थान की ताजा आवक ने बाजार की चाल बदल दी हैं, क्योंकि लगातार बारिश से बड़ी मात्रा में फसल दागी (डैमेज्ड) निकल रही है; हल्की क्वालिटी का माल पहले ही निकल चुका है और अभी 4700–6800 रुपये के बीच दागी मूंग बिक रही है। बिहार–झारखंड की पुरानी मूंग लगभग खत्म है, और मध्य प्रदेश का पुराना स्टॉक भी अब न के बराबर है, इसी वजह से दाल मिलों के पास अब सिर्फ एवरेज से लेकर बढ़िया क्वालिटी वाली मूंग पहुंच रही है। शाम को जयपुर में चमकी मूंग 100 रुपये नरम होकर 7,500 रुपये पर आई, जबकि जलगांव और दिल्ली में मूंग के भाव स्थिर चले। कई राज्यों में समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू जरूर है, लेकिन कुल आवक की तुलना में मात्रा कम होने से इसका बड़ा असर अभी बाजार पर नहीं दिख रहा।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

चालू खरीफ सीजन में मूंग की बुआई थोड़ी कम जरूर रही, लेकिन कुल उत्पादन अनुमान अच्छा है, इसलिए हल्की सुधार की गुंजाइश तो है, पर एकतरफा तेज़ी अभी संभव नहीं। कुल मिलाकर मसूर में सीमित सप्लाई और देर से आने वाली नई फसल बाजार को ऊपर खींचने की कोशिश कर रही है, जबकि मूंग में क्वालिटी-आधारित तेजी की संभावनाएं ज्यादा दिख रही हैं। जिससे बढ़िया माल में आगे चलकर अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार अपने विवेकसे करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।