मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -30 अगस्त 2025

 

साथियों मसूर और मूंग  बाजार में कल दिल्ली में देसी मसूर के दाम 50 रुपये तेज होकर 6,900 रुपये प्रति क्विंटल तक जा पहुंचे हैं, वहीं आयातित मसूर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर मसूर के भाव 25 से 50 रुपये बढ़कर 6,050 से 6,075 रुपये प्रति क्विंटल रहे, जबकि हजिरा में 6,200 रुपये पर स्थिर रहे। कनाडा की मसूर कंटेनर में 50 रुपये चढ़कर 6,350 रुपये तक पहुंची और पटना में 7,350 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव बोले गए। इंदौर, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आवक पहले की तुलना में कम है, क्योंकि इस बार घरेलू उत्पादन का अनुमान घटा हुआ है। खपत का सीजन चल रहा है, दाल मिलों की मांग बनी हुई है और बिहार, बंगाल व असम जैसे राज्यों से मांग लगातार निकल रही है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

स्टॉकिस्टों के पास पुराना माल मौजूद जरूर है, लेकिन नई फसल अप्रैल से पहले बाजार में नहीं आएगी, इसलिए हल्की तेजी का माहौल बना रह सकता है। दूसरी ओर मूंग की कीमतें दिल्ली में 100 रुपये कमजोर होकर  7,450 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गईं, जबकि उत्पादक मंडियों में इनके दाम स्थिर रहे। जयपुर में बिल्टी मूंग 7,200  और ललितपुर में चमकी मूंग 7,100 रुपये पर स्थिर बोली गई। अकोला में भी चमकी मूंग के भाव 7,700 रुपये रहे। नई मूंग की आवक कर्नाटक और अन्य राज्यों की मंडियों में शुरू हो चुकी है और अगर मौसम अनुकूल रहा तो आवक तेजी से बढ़ेगी। इस साल मूंग की बुआई पिछले साल से ज्यादा हुई है और सरकार भी केंद्रीय पूल से लगातार मूंग की बिकवाली कर रही है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है।  इसलिए मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि मूंग में फिलहाल किसी बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं दिख रही।मसूर में मांग और कम आवक से हल्की तेजी बनी हुई है, जबकि मूंग पर नई फसल और सरकारी बिकवाली का दबाव साफ नजर आ रहा है। लेकिन त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार में हल्की तेजी की संभावना जरूर है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।