मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -26 सितंबर 2025
साथियों मूंग और मसूर बाजार में कल मसूर में हल्की तेजी देखी गई और दिल्ली में इसके दाम 25 रुपये बढ़कर 6,675 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं, जबकि मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर इसके भाव 5,875 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने हुए हैं। हजीरा बंदरगाह पर मसूर 6,050 रुपये और कनाडाई मसूर कंटेनर में 6,150 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर दिखाई दी। पटना में भाव 7,400 रुपये पर टिके हुए हैं, अभी हाल ही में मसूर में गिरावट आई थी, क्योंकि वैश्विक स्तर पर उत्पादन का अनुमान ज्यादा है, लेकिन जैसे-जैसे त्योहार पास आएंगे, दाल की खपत बढ़ेगी और इससे दाल मिलों की खरीद में भी इजाफा होगा। बिहार, बंगाल और असम जैसे खपत वाले राज्यों में नवंबर में मांग उछल सकती है, क्योंकि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आवक पहले ही घट गई है और घरेलू उत्पादन अनुमान भी कम है। नई फसल अप्रैल में आने वाली है, इसलिए मौजूदा कीमतों में सीमित सुधार की संभावना बनी हुई है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दूसरी ओर मूंग का हाल थोड़ा दबाव में दिखता है। दिल्ली में इसके दाम 7,300 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हैं, लेकिन मंडियों में कमजोरी देखने को मिल रही है। इंदौर में मीडियम क्वालिटी मूंग 7,000 रुपये, जयपुर में बिल्टी मूंग 7,000 रुपये और अकोला में चमकी मूंग 7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई है। वहीं जलगांव में कर्नाटक लाइन की चमकी मूंग 8,600 रुपये पर बिक रही है। अनुमान है कि इस बार मूंग की बुआई पिछले साल से थोड़ी कम रही, लेकिन उत्पादन का अनुमान अधिक है और ऊपर से सरकार केंद्रीय पूल से लगातार मूंग बेच रही है, जिससे बाजार पर दबाव बना हुआ है। मौसम साफ रहने से नई आवक में तेजी आई है और इसका असर सीधे भावों पर दिख रहा है। मसूर में त्योहारी मांग से हल्की मजबूती की उम्मीद है, जबकि मूंग में सरकारी बिकवाली और बढ़ी हुई आवक के चलते बड़ी तेजी की संभावना फिलहाल कमजोर मानी जा रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।