मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -24 सितंबर 2025

 

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों सप्ताह की शुरुआत से ही दलों का बाजार दबाव में चल रहा है जिसका असर मूंग और मसूर के बाजार पर भी देखा जा रहा है कल मसूर के दाम दिल्ली की मंडी में करीब ₹50 प्रति क्विंटल टूटकर ₹6,650 तक आ गए हैं। आयातित मसूर की कीमतों में भी हल्की नरमी देखने को मिली है, मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर मसूर ₹5,875, जबकि हजीरा में ₹6,050 और कनाडा की कंटेनर वाली मसूर ₹6,150 प्रति क्विंटल पर बोली जा रही है। पटना में मसूर की कीमतें ₹7,400 पर स्थिर रहीं।  मसूर में हाल की गिरावट की एक बड़ी वजह वैश्विक उत्पादन का ज्यादा होना है, जिससे घरेलू बाजार पर दबाव बना है। हालांकि नवरात्रों के बाद दाल की खपत बढ़ने वाली है, बिहार, बंगाल और असम जैसे खपत वाले राज्यों में नवंबर से मांग तेज हो सकती है। ऐसे में मिलर्स की खरीदी फिर से पकड़ बना सकती है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

उधर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से मसूर की आवक कम है और घरेलू उत्पादन का अनुमान भी सीमित है, जबकि नई फसल अगले साल अप्रैल में ही आएगी, इस कारण आगे चलकर मसूर की कीमतें धीरे-धीरे टिक सकती हैं। अब बात मूंग की करें तो दिल्ली मंडी में मूंग करीब ₹50 नरम होकर ₹7,300 पर आ गई है, वहीं इंदौर में नई मूंग ₹7,600, जयपुर में ₹7,100, अकोला में चमकी मूंग ₹7,500 और जलगांव में कर्नाटक लाइन की चमकी मूंग ₹8,600 प्रति क्विंटल पर दर्ज हुई। इस बार मूंग की बुआई पिछले साल से थोड़ी कम रही, लेकिन उत्पादन का अनुमान बेहतर है और नई फसल की आवक बढ़ रही है। दूसरी ओर, सरकार भी लगातार केंद्रीय पूल से मूंग की बिकवाली कर रही है, जिससे बाजार में अतिरिक्त दबाव बना है। यही वजह है कि मूंग में फिलहाल बड़ी तेजी की संभावना नहीं दिख रही और आगे की चाल इस बात पर निर्भर करेगी की सरकारी खरीद कितनी होती है।  अगर देखा जाए तो मसूर के दाम निकट भविष्य में खपत बढ़ने से धीरे-धीरे सुधर सकते हैं, जबकि मूंग का रुख  सरकारी खरीद पर निर्भर रहेगा। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।