मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 18 अक्टूबर 2025 

 

साथियों अरहर और उड़द की अपेक्षा मूंग और मसूर के बाजार में कल स्थिरता देखी गई। शाम को दिल्ली में देसी मसूर के भाव बिना किसी बदलाव के 6,625 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके हुए हैं, जबकि आयातित मसूर के दाम भी मुंद्रा, कांडला और हजीरा बंदरगाहों पर 5,825 से 6,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच स्थिर हैं। कनाडा से मसूर की बड़ी खेप भारतीय बंदरगाहों पर पहुंची है, जिससे बाजार में पर्याप्त सप्लाई बनी हुई है और इसलिए भावों में कोई तेज़ उछाल देखने को नहीं मिल रहा। वैसे वैश्विक स्तर पर मसूर का उत्पादन अनुमान भी ऊँचा है, जिससे कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

हालांकि, बिहार, बंगाल और असम जैसे उपभोक्ता राज्यों से इस सीजन में अच्छी खपत मांग बनी हुई है, जबकि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों में मसूर की आवक कुछ कम हो गई है। नेफेड ने भी 15 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में 6,711 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मसूर नीलाम की है। दूसरी ओर, मूंग बाजार में भी इस समय कोई खास हलचल नहीं है। उत्पादक मंडियों में मूंग के भाव स्थिर बने हुए हैं। इंदौर में बोल्ड मूंग 8,300 रुपये, जयपुर में बमकी मूंग 7,600 रुपये, अकोला में चमकी मूंग 7,400 रुपये और जलगांव में कर्नाटक लाइन की चमकी मूंग 8,700 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके हैं। दीपावली की छुट्टियों के चलते फिलहाल कारोबार कुछ सुस्त है, लेकिन त्यौहार के बाद नई फसल की आवक बढ़ने की उम्मीद है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

इस सीजन में मूंग की बुआई पिछले साल से थोड़ी कम जरूर रही, परंतु उत्पादन अनुमान बेहतर है। साथ ही, सरकार द्वारा केंद्रीय पूल से मूंग की नियमित बिकवाली भी की जा रही है, जिससे बाजार में बड़ी तेजी के आसार सीमित हैं। नेफेड ने 15 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की खरीफ 2025 की मूंग को 5,012 से 5,308 रुपये और राजस्थान की खरीफ 2024 की मूंग को 6,205 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा। ऑल ओवर देखें तो मूंग और मसूर दोनों बाजार का रुख मुख्य रूप से खपत मांग और सरकारी हस्तक्षेप पर निर्भर करेगा। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।