मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -13 सितंबर 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों कल मसूर बाजार में कल की तेजी देखी गई जबकि मूंग का बाजार फिर रहा। दिल्ली में देसी मसूर के दाम 25 रुपये बढ़कर 6,775 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जबकि आयातित मसूर की कीमत कांडला बंदरगाह पर 25 रुपये कमजोर होकर 6,050 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गई। हजीरा पर यह 6,200 रुपये पर स्थिर रही और कंटेनर वाली कनाडाई मसूर 6,300 से 6,350 रुपये पर टिकी रही। पटना में मसूर 7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बोली गई। मसूर में पिछले दिनों दबाव था, क्योंकि कनाडा और ऑस्ट्रेलिया दोनों जगह उत्पादन अनुमान ऊंचा बताया जा रहा है। कनाडा में उत्पादन करीब 14.5 लाख टन और ऑस्ट्रेलिया में 17 लाख टन से ज्यादा बताया जा रहा है। घरेलू स्तर पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आवक घटी है, लेकिन स्टॉकिस्टों के पास माल मौजूद है, इसलिए बहुत बड़ी तेजी का माहौल नहीं बन रहा। त्योहारी सीजन और नवरात्रों के बाद खपत बढ़ने से दाल मिलों की मांग बनी रह सकती है, इसलिए बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दूसरी ओर मूंग का हाल देखें तो दिल्ली में इसके भाव 7,500 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। इंदौर में बोल्ड मूंग 8,000 रुपये के बीच स्थिर बोली गई, जबकि जयपुर में मूंग बिल्टी 50 रुपये कमजोर होकर 7,350 रुपये पर आ गई। जलगांव में चमकी मूंग 8,500 रुपये पर तेज रही, वहीं अकोला में यह 7,800 रुपये पर स्थिर रही। सरकार लगातार केंद्रीय पूल से मूंग की बिकवाली कर रही है और बुआई भी पिछले साल से ज्यादा हुई है। आवक बढ़ने से कीमतों पर थोड़ा दबाव बन सकता है,जिस कारण बड़ी तेजी की उम्मीद फिलहाल नहीं की जा सकती। हालांकि, बारिश के कारण फसल की स्थिति खराब बताई जा रही है जिससे बढ़िया माल की डिमांड बन सकती है और कीमतों में कुछ तेजी बन सकती है। फिलहाल मसूर में वैश्विक उत्पादन और स्टॉक की स्थिति कीमतों को नियंत्रित कर रही है, वहीं मूंग में घरेलू आवक और सरकारी बिकवाली से भाव सीमित दायरे में ही घूम रहे हैं। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।