मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -11 सितंबर 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों कल मसूर की कीमतों मे हल्की गिरावट देखी गई तो वही मूंग का बाजार सीमित रहा। बुधवार को दिल्ली में देसी मसूर के भाव ₹25 कमजोर होकर 6,775 प्रति क्विंटल पर आ गए हैं, जबकि आयातित मसूर की कीमत अभी भी स्थिर बनी हुई है। माना जा रहा हैं कि कनाडा में उत्पादन अनुमान ज्यादा होने से दामों पर दबाव है, लेकिन खपत सीजन के चलते एकतरफा बड़ी गिरावट की संभावना नहीं दिखती। बिहार, बंगाल और असम से खपत अच्छी बनी हुई है, वहीं मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आवक घटने की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव थोड़ा कम है। हालांकि, स्टॉकिस्टों के पास अभी भी पर्याप्त पुराना स्टॉक मौजूद है,, इसलिए फिलहाल बाजार संतुलन में चल रहा है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
बंदरगाहों पर मुंद्रा और कांडला में मसूर ₹6,075 पर स्थिर है, जबकि कनाडा कंटेनर मसूर ₹6,300–6,350 पर बोली जा रही है। पटना में हालांकि मसूर ₹100 गिरकर 7,400 पर आ गई। वहीं मूंग की बात करें तो दिल्ली में मूंग के दाम लगभग 7,775, इंदौर में बोल्ड मूंग ₹8,000 पर है, जयपुर में ₹7,400 पर, जलगांव में चमकी मूंग ₹8,300 पर और अकोला में चमकी मूंग ₹7,800 पर स्थिर बनी हुई है। अधिक वर्षा के कारण फसल के प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन मूंग की बुआई पिछले साल से ज्यादा हुई है और सरकार भी केंद्रीय पूल से लगातार बिकवाली कर रही है, ऐसे में मूंग में बड़ी तेजी की संभावना कमजोर ही दिख रही है। फिलहाल मसूर में हल्की गिरावट और मूंग में स्थिरता बनी हुई है, जहां एक तरफ बढ़े हुए वैश्विक उत्पादन ने दबाव बनाया है तो दूसरी तरफ घरेलू खपत और मांग ने बाजार को सहारा भी दिया हुआ है। आगामी खपत के सीजन को देखते हुए सितंबर के आखिरी सप्ताह में कीमतों में हल्की तेजी की उम्मीद बरकरार है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।