मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -06 सितंबर 2025

 

साथियों मूंग और मसूर के बाजार में कल देसी मसूर की बात करें तो दिल्ली में लगातार चौथे दिन इसके भाव 25 रुपये कमजोर होकर करीब ₹6,800 प्रति क्विंटल तक आ गए, लेकिन, आयातित मसूर चाहे मुंद्रा, कांडला या हजीरा बंदरगाह हो, सब जगह लगभग ₹6,075 से ₹6,200 प्रति क्विंटल पर टिके हुए हैं। वहीं कनाडाई मसूर का भाव भी ₹6,350 प्रति क्विंटल पर स्थिर चल रहा है। मंडी मार्केट मीडिया का अनुमान हैं कि गिरावट एक तरफा नहीं होगी क्योंकि मसूर की खपत का सीजन अभी जारी है और बिहार, बंगाल और असम जैसे राज्यों से मांग बनी हुई है। घरेलू उत्पादन का अनुमान भले कम रहा हो, लेकिन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों में आवक इस बार घट गई है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

स्टॉकिस्टों के पास माल जरूर है, लेकिन नई फसल अप्रैल में ही बाजार में आएगी, इसलिए अभी मांग–आपूर्ति का संतुलन कमजोर दाम को और ज्यादा नीचे नहीं जाने देगा। दूसरी ओर, मूंग के बाजार में दिल्ली में 50 रुपये की तेजी देखने को मिली और भाव बढ़कर ₹7,600 प्रति क्विंटल तक पहुंचे, जबकि इंदौर, जयपुर, जलगांव और अकोला की मंडियों में दाम लगभग स्थिर बने रहे। इंदौर में बोल्ड मूंग ₹8,000, जयपुर में बिल्टी मूंग ₹7,300, जलगांव में चमकी मूंग ₹8,300 और अकोला में ₹7,800 प्रति क्विंटल पर कारोबार हुआ। इस साल मूंग की बुआई बढ़ी है और सरकार भी सेंट्रल पूल से बिकवाली कर रही है, ऐसे में एकतरफा बड़ी तेजी की उम्मीद करना गलत होगा। हां, मौसम की मार यहां सबसे अहम भूमिका निभा सकती है, क्योंकि खराब मौसम से नई आवकों में देरी और क्वालिटी पर असर पड़ सकता है, जिससे मूंग के दाम ऊपर टिक सकते हैं। इस समय मसूर में हल्की कमजोरी और मूंग में सीमित तेजी देखने को मिल रही है, और आने वाले दिनों में भाव हल्की तेजी की तरफ बढ़ सकते हैं। व्यापार अपने विवेकसे करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।