पीक सीजन में भी गेहूं मजबूत क्या सप्लाई टाइट है?

 
गेहूं बाजार इस समय अपने पीक सीजन पर चल रहा है और मंडियों में लगातार गेहूं की आवक बढ़ रही है, लेकिन दूसरी तरफ मिलर्स की लगातार खरीद बाजार को संभाले हुए है। गुरुवार को दिल्ली में गेहूं के भाव हल्की तेजी के साथ ₹2500, नरेला में ₹2600, नजफगढ़ में 2360, इंदौर में ₹2400, हरदा में 2370, उज्जैन में 2330, जयपुर में 2450 और डबरा में 2550 रुपए प्रति क्विंटल रहे। दक्षिण भारत में एमपी से सप्लाई बढ़ने के बावजूद दाम मजबूत होकर ₹2,720 तक पहुंच गए और कोलकाता में ₹2,670 का भाव रहा, जबकि हरदा रैक पर बिना कटौती ₹2,430 के भाव देखने को मिल रहे हैं, सबसे बड़ा फैक्टर इस समय सरकारी खरीद की धीमी रफ्तार है जहां 2026-27 सीजन में अब तक केवल 15.30 लाख टन खरीद हुई है जबकि पिछले साल इसी समय 50.08 लाख टन हो चुकी थी, इसी तरह 1 अप्रैल से अब तक कुल आवक भी केवल 34.74 लाख टन रही है जो पिछले साल के 92.72 लाख टन से काफी कम है, इसकी मुख्य वजह बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि रही जिससे कटाई लेट हुई और सप्लाई चेन प्रभावित हुई, राज्यवार देखें तो हरियाणा 11.23 लाख टन के साथ आगे है जबकि उत्तराखंड 1.66 लाख टन, मध्य प्रदेश 1.02 लाख टन, यूपी 96,670 टन, पंजाब 29,925 टन और राजस्थान 8,957 टन पर है।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
किसान अभी अच्छी क्वालिटी का गेहूं रोककर बैठा है जिससे सप्लाई टाइट बनी हुई है। दक्षिण भारत की फ्लोर मिलों की डिमांड बढ़ना भी बाजार को सपोर्ट दे रहा है, वहीं निर्यात के मोर्चे पर भारत करीब 4 साल बाद फिर एक्टिव होता दिख रहा है और बांग्लादेश को 275–280 डॉलर प्रति टन के आसपास गेहूं भेजा जा रहा है, हालांकि घरेलू दाम बढ़ने से निर्यात मार्जिन थोड़ा कम हुआ है लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार से पूछताछ बनी हुई है, आगे की बात करें तो कम आवक और स्टॉकिस्ट की खरीद बाजार को शॉर्ट टर्म में सहारा दे सकती है, ग्लोबल लेवल पर Food and Agriculture Organization के अनुसार 2026 में गेहूं उत्पादन करीब 82 करोड़ टन रहने का अनुमान है जो पिछले साल से 1.7% कम है लेकिन 5 साल के औसत से ऊपर है, भारत में रिकॉर्ड 12 करोड़ टन उत्पादन की उम्मीद है जबकि ईयू में करीब 13.7 करोड़ टन, यूक्रेन 2.3 करोड़ टन और अमेरिका में करीब 5 करोड़ टन उत्पादन का अनुमान है, अमेरिका में गेहूं का रकबा घटकर केवल 4.38 करोड़ एकड़ रह सकता है जो 100 साल के निचले स्तर के करीब है। ऑल ओवर देखा जाए तो किसानों की होल्डिंग और मिलर्स की डिमांड से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है जबकि ग्लोबल स्तर आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) वजह से आगे चलकर गेहूं के दामों आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) ट्रेंड बना रह सकता है। व्यापार अपने विवेकसे करें। मात्र 999 में 1 साल की गेहूं की रेगुलर अपडेट और रिपोर्ट के लिए 9306639343 पर मैसेजकरें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।