क्या यही है मक्का स्टॉक करने का सबसे सही समय - रिपोर्ट

 

मक्का बाजार में लगातार कमजोरी का माहौल चल रहा है। भाव निचले स्तर पर होने के कारण गिरावट की गति धीमी जरूर हुई है लेकिन तेजी जैसी बात दूर दूर तक नहीं दिखती। बिहार के मक्का बाजार में कल भी कीमतें स्थिर से कमजोर बनी रहीं, खरीददारों की सुस्ती और स्टॉकिस्टों की बढ़ रही बिक्री ने बाजार पर दबाव बनाए रखा। गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव ₹20 घटकर अब ₹1950-₹2150 प्रति क्विंटल पर आ गए हैं, जबकि मंडी में रोज़ाना लगभग 1500 टन की आवक बनी हुई है। अन्य बाजारों की बात करें तो बुलंदशहर में ₹1800, उझानी में ₹2020, जोधपुर  में ₹2250, नागपुर में ₹2000, नीमच में ₹1870,और तिरुप्पुर में ₹2260 प्रति क्विंटल रहे।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

इस समय बिहार में खरीदार कमजोर दिख रहे हैं, क्योंकि उत्तर प्रदेश की एथेनॉल फैक्ट्रियां पहले से ही मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र ज़ोन से सस्ते सौदे ₹1930 प्रति क्विंटल के आसपास कर रही हैं। इसका सीधा असर यह है कि बिहार के स्पॉट रेट्स आने वाले समय में और नीचे जाकर ₹1750 प्रति क्विंटल तक फिसल सकते हैं, जो फिलहाल के ₹1850 के स्तर के आस पास  है। चूंकि उत्तर प्रदेश के खरीदारों को अब बाहर से ही सस्ता माल मिल रहा है, इसलिए वे बिहार से खरीदारी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। इस वजह से संभावना है कि बिहार में बड़ी मात्रा में स्थानीय स्टॉक केरी फॉरवर्ड हो सकता है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

पिछले दो वर्षों में किसानों को अच्छे दाम मिलने से इस बार बिजाई क्षेत्र भी बढ़ा है जिससे उत्पादन भी पिछले साल की तुलना में अधिक बताया जा रहा है लेकिन अगर मांग कमजोर और स्टॉक भारी रहा, तो कीमतों पर दबाव और बढ़ सकता है। फिलहाल बाजार के संकेत साफ हैं कि 15 नवंबर से पहले बाजार में तेजी की कोई संभावना नहीं दिख रही। बाजार इस समय MSP के काफी नीचे चल रहे हैं इसलिए आगे 50-100 से ज्यादा गिरावट सम्भावित नहीं है। अगर केंद्र सरकार अमेरिकी मक्का की आयात को मंजूरी नहीं देती है और पोल्ट्री सेक्टर और स्टॉर्च प्लांटों की मांग बढ़ती है तो कीमतों में कुछ रिकवरी देखी जा सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।