मक्का का स्टॉक रखा हुआ है? जाने आगे की रणनीति

 

साथियों जैसा कि हमने अपनी रिपोर्ट में बताया था की मक्का का बाजार इस समय दबाव में चल रहा है। पिछले 10-15 दिनों से मांग कमजोर बनी हुई है और भाव लगभग ₹50 नरम हुए हैं। बिहार में रोजाना 7000 से 8000 टन की आवक हो रही है और भाव ₹2325, दिल्ली में यूपी लाइन 2350 और बिहार लाइन ₹2600, गुलाब बाग मंडी में 2400 रुपए, दाहोद मंडी में 2250, सांगली में 2475, औरंगाबाद में 2400, उज्जैन में 2260 और जोधपुर में 2550 रुपए प्रति क्विंटल रहे। बरसात के कारण क्वालिटी हल्की होने के कारण व्यापारी खरीदने से हिचक रहे हैं। इथेनॉल उत्पादन के लिए मक्का की जरूरत है, लेकिन कंपनियों पर सरकार की ओर से चावल उठाव को लेकर दबाव है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

पोल्ट्री की तरफ से भी श्राद्ध के समय को देखते हुए ज्यादा उठाव की उम्मीद नहीं है। ऐसे में कारोबार इस समय स्टार्च फैक्ट्रियों के सहारे चल रहा है। अगले महीने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से नई फसल की आवक शुरू हो जाएगी। बिहार में मक्का का बाजार फिलहाल धीमा है और छोटे स्तर पर किसानों की बिक्री जारी है, लेकिन उसका बाजार पर अधिक प्रभाव नहीं दिख रहा। स्टार्च इंडस्ट्री इस समय मुख्य खरीदार बनी हुई है और यही बाजार को सहारा दे रही है। फिलहाल किसानों को उम्मीद के अनुसार भाव नहीं मिल रहे, और बम्पर उत्पादन के अनुमान को देखते हुए मक्का का बाजार दबाव में दिख रहा है और तेजी के संकेत कमजोर है। अगर डिमांड निकलने पर थोड़ा बहुत उछाल आता है तो माल निकालने के बारे में सोचना चाहिए। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की डेली रिपोर्ट और whatsapp पर भाव की सर्विस मात्र 600 में लेने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।