अभी तक सरसों रखी हुई है तो ये रिपोर्ट जरूर देख लेना

 

साथियों इस हफ्ते सरसों बाजार हल्के दबाव के साथ सीमित दायरे में घूमता नजर आया। हमने अपनी रिपोर्ट में ठीक ऐसा ही माहौल रहने की बात कही थी।  मंडियों में सरसों आवक सामान्य रही और क्रशिंग यूनिट्स की सीमित खरीदारी के चलते भावों में केवल ₹25-50 प्रति क्विंटल का हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शनिवार को जयपुर और दिल्ली में 42% कंडीशन वाली सरसों ₹7100 प्रति क्विंटल तक पहुंची। गुजरात और हरियाणा लाइन में भी कहीं मामूली तेजी तो कहीं गिरावट का माहौल रहा। भरतपुर में भाव ₹85 टूटकर 6675 और चरखी दादरी में 7000 का भाव देखा गया। सलोनी प्लांट पर भी 50 की गिरावट देखी गई और भाव 7700 पर आ गए। सरसों तेल की बात करें तो कच्ची घानी सरसों तेल जयपुर में 1465 और भरतपुर में 1470 रुपए प्रति 10 किलो देखा गया।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

हालांकि, सरसों खल की सप्लाई कमजोर रहने से दामों में थोड़ी तेजी आई, जिसे व्यापारियों ने इसे स्टॉक खाली करने का मौका माना। जयपुर में सरसों खल 2570 और अलवर में 2550 रुपए प्रति क्विंटल भाव रहे। मंडियों में ऊंचे भाव के चलते किसानों की आवक सामान्य बनी हुई है और अधिकांश जगहों पर सरसों का भाव MSP से ऊपर चल रहा है, इसलिए इसकी बुवाई बढ़ने की उम्मीद है। सरकार द्वारा इस साल MSP में की गई अच्छी बढ़ोत्तरी भी किसानों का रुझान सरसों की तरफ मोड़ रही है। किसानों के पास इस समय 27.5 लाख टन सरसों स्टॉक है जो पिछले साल से 20% अधिक है, जबकि प्रोसेसरों का स्टॉक 5 लाख टन और सरकारी एजेंसियों का स्टॉक 8.5 लाख टन रह गया है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

कुल स्टॉक में 26% की कमी आई है। लेकिन आयातित तेलों की बढ़ती सप्लाई सरसों तेल पर दबाव बना सकती है। डी.डी.जी.एस. की बढ़ती उपलब्धता भी सरसों लंबे समय में खल बाजार पर असर डाल सकती है। इस समय अगर देखा जाए तो सरसों के बाजार में तेजी का रुझान दिखाई नहीं दे रहा और मंडी मार्केट मीडिया की सलाह के अनुसार इस सप्ताह में सरसों का स्टॉक खाली करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। थोड़ी बहुत तेजी की उम्मीद है में अगर आप माल होल्ड करते हैं तो इसमें रिस्क हो सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। सरसों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।