विदेशी बाजारों की तेजी का सोयाबीन पर कितना होगा असर | 22 अगस्त की तेजी मंदी रिपोर्ट 

 

साथियों कीर्ति प्लांट पर सोयाबीन का रेट 05 अगस्त के 5201 के स्तर को छूने के बाद आज 4900 का रह गया है। मंडियों में भी भाव MSP के पार पहुंच गया था लेकिन बाजार इन स्तरों को होल्ड नहीं कर पाया कीमतों में गिरावट बनी हुई है। इस गिरावट में सरकार का दखल भी साफ दिख रहा है क्योंकि नाफेड की लगातार सोयाबीन बिक्री चल रही है जिससे प्लांटों पर सप्लाई का दबाव बन रहा है। इस सप्ताह में भी सोयाबीन का बाजार नरम ही दिखाई दे रहा है लेकिन कल सोया DOC के भाव फिर से उछले है। जिससे दबाव हटा है। उपर से विदेशी बाजारों में तूफानी तेजी से माहौल सकारात्मक बना है। पिछले दो सोया डीओसी की डिमांड बढ़ने से बाजार ₹50 तक तेज हुआ है। सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे | आज इंदौर में सोयाबीन का भाव 4700 रुपए और दाहोद मंडी में 4650 रुपए देखा जा रहा है। प्लांटो के रेट भी 4900 के आसपास बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी माहौल गर्म है क्योंकि CBOT पर सोया तेल का भाव 4.5% तक तेज हुआ है जो कि कोई साधारण बात नहीं है। इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा और सोया तेल की कीमतों में कुछ सुधार होगा। फिलहाल कांडला पर सोया तेल की कीमतें 1250 से नीचे चल रही है और उम्मीद है कि यह 1280 तक पहुंच सकती हैं। हालांकि, नई फसल को देखते हुए बड़ी तेजी की संभावना अभी नहीं है, लेकिन त्योहारी सीज़न में सोया रिफाइंड की मांग बढ़ेगी जिससे भाव को सहारा मिलेगा। मंडी मार्केट मीडिया का मानना हैं कि अगर सरकार अपनी बिक्री रोक देती है तो बाजार में सप्लाई घटेगी और सोयाबीन को मजबूत सपोर्ट मिलेगा, जिससे 100 से 150 रुपये की संभावित तेजी की उम्मीद बन सकती है। नयी फसल के आने से पहले प्लांटो के भाव फिर से 5000 को क्रॉस कर सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। सोयाबीन की डेली रिपोर्ट whatsapp पर पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।