OMSS के लेटर से कितना प्रभावित होगा गेहूं बाजार
साथियो गेहूं की OMSS सेल को लेकर व्हाट्सएप ग्रुपों में कई दिन से खुसर-पुसर चल रही थी। इसी के चलते गेहूं का बाजार अपने उपरी स्तर से 60 रुपये टूट चुका है। अब OMSS को लेकर एक पत्र सार्वजनिक हुआ है। उम्मीद है कि अभी तक आपने य़ह पत्र पढ़ लिया होगा। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि यह पत्र अभी तक आधिकारिक स्रोत से प्राप्त नहीं हुआ है। जल्दी ही इसके विश्वसनीय स्रोत से प्राप्त होने की उम्मीद है। पत्र के अनुसार साल 2025-26 के लिए खुले बाजार बिक्री योजना (घरेलू) [OMSS (डी)] के अंतर्गत 30 लाख मीट्रिक टन गेहूं खुले बाजार में उतारने की अनुमति दे दी है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
भारतीय खाद्य निगम (FCI), खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के परामर्श से, मौजूदा स्टॉक स्थिति और बाजार परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए, ई-नीलामी के शुरू होने की तिथि आपूर्ति-मांग की स्थिति और बाजार की स्थितियों के आधार पर अलग से घोषित की जाएगी। OMSS (डी) 2025-26 की नीति 30 जून, 2026 तक लागू रहेगी। पत्र में दी गई जानकारी हमने अपनी सर्विस में लगभग 15 दिन पहले ही दे दी थी। चूंकि पत्र में कुछ नया नहीं बताया गया है इसलिए, इस पत्र के कारण गेहूँ की कीमतों पर कोई बड़ा दबाव पड़ने की संभावना नहीं है। इस पत्र में भी ओएमएसएस की शुरुआत का कोई समय नहीं बताया गया है इसलिए ऐसा लगता है कि सरकार OMSS के लिए कुछ और समय लेना चाहती है। निकट भविष्य में जब तक चीजें साफ़ नहीं होती तब तक गेहूँ के भाव सीमित दायरे में रहने की संभावना है। व्यापार अपने विवेक से करें । मात्र ₹600 में गेहूं के ताजा भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट की जानकारी के लिए हमारी प्रीमियम सर्विस ले सकते हैं
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।