दिवाली तक कितना जाएगा गेहूं का भाव - रिपोर्ट

 

साथियों हमने पिछली रिपोर्टो में बार-बार इस बात का जिक्र किया था कि निकट भविष्य में गेहूं में कोई बड़ी तेजी मंदी की उम्मीद नहीं है और आप देख ही रहे हैं कि 15 सितम्बर के बाद से गेहूं का बाजार मात्र 15 रुपये की तेजी मंदी में कारोबार कर रहा है। दिल्ली लॉरेंस रोड़ बाजार में गेहूं का रेट कल 2805 पर बंद हुआ है। अन्य बाजारों को देखें तो कल शाहजहांपुर में गेहूं 2505, सिवानी में 2580, दाहोद में 2650, डबरा में 2550 नरेला में 2600, कोटा में मिल क्वालिटी गेहूं के भाव 2525 और जबलपुर में 2710 रुपए प्रति क्विंटल रहा। फिलहाल मांग और आपूर्ति का संतुलन बना हुआ है, कोई बड़ी त्योहारी डिमांड नहीं निकल रही है लेकिन मिलर्स की ओर से जो रेगुलर डिमांड है, वही बाजार को थामे हुए है। 

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

दिल्ली में गेहूं की कीमतों में ₹2,800 का स्तर मजबूत सपोर्ट की तरह काम कर रहा है। उधर, सरकारी बिक्री (OMSS) की रफ्तार, त्योहारी सीजन की मिलिंग डिमांड और निजी स्टॉकिस्टों की गतिविधियां आने वाले दिनों में बाजार की असली दिशा तय करेंगी। नीचे की तरफ देखें देखें तो बड़ी गिरावट मुश्किल है क्योंकि अधिकतर बड़े स्टॉकिस्ट अभी भी अपना स्टॉक नहीं बेच रहे हैं क्योंकि फ़िलहाल उनकी कैर्री कॉस्ट (ब्याज़ भाड़ा लागत) भी नहीं निकल पा रही हैं। लेकिन ऊपरी स्तरों पर ज्यादा तेजी फिलहाल सीमित रह सकती है क्योंकि खरीदार अभी बहुत सक्रिय नहीं हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

मिलर्स के पास पहले से पर्याप्त स्टॉक मौजूद होने के कारण नई खरीदी की रफ्तार धीमी है। त्योहारी सीजन के बावजूद आटा, मैदा और रवा जैसे उत्पादों में भी कोई खास तेजी नहीं दिखी है जिससे बाजार का मनोबल थोड़ा कमजोर पड़ा है। मध्यम वर्ग के व्यापारी, जो बड़े व्यापारियों और मिलर्स के बीच की कड़ी माने जाते हैं, वे इस वक्त सबसे ज्यादा दबाव में हैं। यदि कीमतें अधिक बढ़ती है तो सरकार ओपन बिक्री के द्वारा कीमतों को नियंत्रित कर सकती है। फिलहाल गेहूं का बाजार इस समय स्थिरता के मोड में है। अगर दिवाली खरीद की डिमांड बढ़ती है तो भाव 2840-2850 तक पहुंच सकते हैं लेकिन इससे ऊपर की उम्मीद नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें। गेहूं की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।