कपास के भाव में सुधार की कितनी उम्मीद | 10 SEPTEMBER 2025 रिपोर्ट
साथियों भारत में इस सीजन कपास का कुल रकबा लगभग 128.77 लाख हेक्टेयर दर्ज हुआ है, जो पिछले साल से करीब 2.62% कम है और औसत से भी नीचे है। मंत्रालय ने उत्पादन का अनुमान करीब 306.92 लाख गांठ और सीएआई ने 311.45 लाख गांठ आंका है, जो पिछले साल की तुलना में करीब 5-6% कम है। फसल में कई इलाकों में बाढ़, कीट और मौसम की मार से नुकसान हुआ है, किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ, सरकार ने कपास पर आयात शुल्क को 31 दिसंबर 2025 तक शून्य करने का फैसला किया है ताकि कपड़ा उद्योग को सस्ती रॉ मटेरियल मिल सके, लेकिन इस कदम से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं क्योंकि विदेशी कपास सस्ता पड़ रहा है। इस कारण घरेलू मंडियों में कपास का भाव दबाव में है और किसान अपनी उपज बेचने से हिचक रहे हैं। मौजूदा हालात में भारतीय कपास की लागत निकालने के बाद इसकी कीमत ₹63,000 प्रति कैंडी से कम पर आना किसानों के लिए घाटे का सौदा है,
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आईसीई दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट करीब 66.23 सेंट प्रति पाउंड चल रहा है, जो भारतीय बाजार में लगभग ₹45,700 प्रति कैंडी के बराबर बैठता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले कुछ सालों में कपास का औसत मूल्य लगातार गिरा है—2021 में ₹12,000 प्रति क्विंटल से यह 2023-24 में घटकर लगभग ₹7,000-7,500 तक आ गया और 2025 में भी किसानों को बड़ी राहत नहीं मिल रही है। शुरुआती आवक सितंबर के आखिर तक रहेगी, लेकिन मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि आने वाले 2-3 महीनों में कीमतें नियंत्रित रहेंगी क्योंकि उद्योग को सस्ता आयातित कपास आसानी से उपलब्ध होगा। उत्पादन घटने और रकबा कम होने के बावजूद नीतिगत फैसलों और आयात दबाव ने कपास की कीमतों को दबा रखा है, लेकिन भारतीय कपास की क्वालिटी की डिमांड अधिक होने के कारण घरेलू नई कपास आने पर यदि निर्यात मांग बढ़ती है तो कीमतों में सुधार की संभावना अवश्य बन रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।