क्या कहती है खाद्य तेलों के की आयात रिपोर्ट - यहाँ जाने

 

साथियों खाद्य तेल बाजार में KLC बाजार पिछले दो दिनों से बंद है, लेकिन मलेशिया से पाम ऑयल निर्यात 1 से 15 सितंबर के बीच 2.47% बढ़ा है, जो पिछले महीने की तुलना में अधिक है। यह जानकारी आईटीएस एजेंसी की रिपोर्ट से आई है। वहीं भारत में खाद्य एवं अखाद्य तेलों का कुल आयात अगस्त 2025 में 7% बढ़कर 16.77 लाख टन तक पहुँच गया, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 15.63 लाख टन था। सिर्फ खाद्य तेलों का आयात 16.21 लाख टन और अखाद्य तेलों का आयात 55,821 टन रहा। हालांकि चालू तेल वर्ष (नवंबर 2024 से अगस्त 2025) के पहले 10 महीनों में कुल आयात 7% घटकर 126.9 लाख टन रहा, जबकि पिछले वर्ष यही आंकड़ा 136.8 लाख टन था। इस दौरान नेपाल से 3.99 लाख टन तेल बिना शुल्क के आया, जिसमें प्रमुख रूप से रिफाइंड सोया ऑयल और सूरजमुखी तेल शामिल रहे। रिफाइंड पामोलिन पर शुल्क बढ़ाने के बाद इसका आयात जुलाई में 5,000 टन और अगस्त में 8,000 टन घटा, जबकि 2024 में यही आयात 1.36 लाख टन और 92,130 टन था।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

वैश्विक स्तर पर आरबीडी पामोलिन के दाम अगस्त में बढ़कर 1,105 डॉलर प्रति टन और सोया ऑयल 1,195 डॉलर प्रति टन तक पहुँच गया, वहीं भारत में भी कांडला पर सोया रिफाइंड 1245 रुपये प्रति 10 किलो और पाम ओलिन 1255 रुपये प्रति 10 किलो पर पहुँच गया है। जबकि सरसों तेल लगभग 1560 रुपये प्रति 10 किलो पर बना रहा। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर सोया ऑयल में हल्की तेजी आई है, जिससे घरेलू बाजार को सहारा मिल सकता है। अमेरिकी सोया ऑयल स्टॉक 5% घटा है और वैश्विक मांग बढ़ने की उम्मीद है। देशभर के बंदरगाहों पर कुल तेल स्टॉक 18.65 लाख टन है, जिसमें 9.25 लाख टन से ज्यादा पाम ऑयल है। त्योहारी सीजन में पाम तेल में और 3-4 रुपये प्रति किलो की तेजी संभव है। आयात बढ़ा है लेकिन सरकार द्वारा शुल्क बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर कीमतों में तेजी के कारण घरेलू बाजार में धीरे-धीरे मजबूती लौट रही है, जिससे दीवाली तक तेलों में स्थिर से मजबूत भाव बने रहने की संभावना है। व्यापार अपने विवेक से करें


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।