ग्वार बाजार कन्फ्यूज, न तेजी न गिरावट

 

साथियों ग्वार बाजार में इस समय काफी कन्फ्यूजन और असमंजस का माहौल बना हुआ है, क्योंकि एक तरफ अंतरराष्ट्रीय हालात खासकर मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव ग्वारगम के एक्सपोर्ट को सीधे प्रभावित कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ घरेलू बाजार में भी डिमांड कोई खास मजबूत नहीं दिख रही। पिछले करीब 1 महीने में ग्वारगम का निर्यात लगभग 25% तक घट चुका है, और पिछले 10 दिनों में तो स्थिति ऐसी बनी है कि एक्सपोर्ट लगभग ठप हो गया है, जिसका सीधा असर ग्वार के भाव पर पड़ रहा है। गुरुवार को NCDEX पर भी ग्वार और ग्वारगम में कमजोरी देखने को मिली, जहां अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹52 गिरकर ₹5,422 पर बंद हुआ, वहीं ग्वारगम अप्रैल में ₹79 गिरकर ₹10,010 पर रहा, साथ ही ओपन इंटरेस्ट में कमी से साफ है कि बाजार में नई बिकवाली नहीं बल्कि लॉन्ग अनवाइंडिंग हुई है। मंडियों की बात करें तो राजस्थान में हल्का दबाव रहा जहां जोधपुर में ₹26, लूनकरनसर में ₹50 और श्रीगंगानगर में ₹20 की गिरावट देखी गई, आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) जबकि हनुमानगढ़ और संगरिया करीब ₹5,400 पर स्थिर रहे, वहीं गुजरात में मिला-जुला रुख रहा जहां गोंडल और राजकोट में ₹26 की तेजी जबकि डीसा और कड़ी में ₹25 की कमजोरी दर्ज हुई, हरियाणा और दिल्ली में भाव लगभग स्थिर रहे। ऑयल ड्रिलिंग सेक्टर, जो ग्वारगम का सबसे बड़ा खरीदार माना जाता है, वहां से भी फिलहाल डिमांड सुस्त बनी हुई है, स्टॉकिस्ट भी इस समय बड़े स्तर पर खरीदारी से बचते नजर आ रहे हैं। हालांकि एक पॉजिटिव बात यह है कि मंडियों में ग्वार की आवक अभी सीमित बनी हुई है और किसान भी ज्यादा दबाव में बेचने को तैयार नहीं हैं, जिससे बाजार में बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल कम नजर आती है। कुल मिलाकर बाजार अभी रेंज-बाउंड नजर आ रहा है, जहां नीचे सपोर्ट करीब ₹5,300 और ऊपर रेजिस्टेंस ₹5,500 के आसपास माना जा रहा है। जब तक एक्सपोर्ट डिमांड में सुधार नहीं आता और ऑयल सेक्टर से मजबूत खरीद नहीं निकलती, तब तक ग्वार में बड़ी तेजी की उम्मीद कम है, यदि मिडल ईस्ट में तनाव कम होता है और अमेरिका में ड्रिलिंग एक्टिविटी बढ़ती है तो अचानक से डिमांड में सुधार आ सकता है, लेकिन आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) है, इसलिए फिलहाल ग्वार का पूरा खेल डिमांड और एक्सपोर्ट पर ही टिका हुआ नजर आ रहा है। व्यापार अपने विवेक से करें। ग्वार की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।