ग्वार बाजार दोराहे पर, आगे क्या होगा?
साथियों पिछले सप्ताह की तुलना में सोमवार को ग्वार बाजार हल्का-फुल्का मजबूत जरूर दिखा, लेकिन अभी भी बाजार में तेजी को लेकर असमंजस बना हुआ है। कल फ्यूचर मार्केट और स्पॉट मार्केट दोनों में मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला। NCDEX पर ग्वार के मार्च वायदा में करीब ₹27 की बढ़त के साथ भाव ₹5,371 प्रति क्विंटल पर बंद हुए, जबकि दिन के दौरान यह ₹5,364 से ₹5,440 के दायरे में घूमता रहा, जिससे पता चलता है कि बाजार में ऊपर की तरफ कोशिश तो है लेकिन बिकवाली भी साथ-साथ चल रही है। अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट भी ₹26 मजबूत होकर ₹5,429 पर पहुंचा और इसमें ओपन इंटरेस्ट 2,035 लॉट बढ़कर 51,565 लॉट हो गया।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
मंडियों की बात करें तो कल दिल्ली और हमीदपुर मंडी में भाव ₹5,400 पर स्थिर बने रहे। गुजरात में थोड़ा पॉजिटिव मूड दिखा, जहां धानेरा में ₹125 की तेज उछाल के साथ भाव ₹4,880 तक पहुंचे, वहीं गोंडल और राजकोट में ₹48 बढ़कर ₹5200, जबकि डीसा और कड़ी में भाव स्थिर रहे। हरियाणा में भी हल्की मजबूती रही जहां हिसार में ₹100 बढ़कर ₹5,200, ऐलनाबाद में ₹70 बढ़कर ₹4970 और आदमपुर ₹48 की तेजी के साथ ₹5175 रहा। राजस्थान जो ग्वार का सबसे बड़ा उत्पादन क्षेत्र है वहां बाजार ज्यादातर स्थिर रहा और बीकानेर, चूरू और सरदारशहर में ₹17 की मामूली तेजी के साथ ₹5180 से ₹5200 के बीच रहे और लूणकरणसर में ₹105 की अच्छी उछाल के साथ भाव ₹5,155 तक पहुंच गए, हालांकि नागौर में ₹75 की गिरावट के साथ भाव ₹4,900 तक टूटे और खाजूवाला व कोटा में भी हल्की कमजोरी रही। ग्वारगम की बात करें तो इसमें तेजी का रुख ज्यादा मजबूत नजर आया और मार्च ग्वारगम ₹62 बढ़कर ₹9,893 पर बंद हुआ और दिन में ₹10,060 तक गया, जबकि अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹71 चढ़कर ₹10,014 पर पहुंचा और इसमें ओपन इंटरेस्ट 2,125 लॉट बढ़कर 58,630 हो गया। ग्वार गम में प्रोसेसर और ट्रेडर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है, लेकिन कमजोर मांग के कारण टिकाऊ तेजी नहीं बन पा रही। ऑल ओवर देखा जाए तो बाजार में फिलहाल बड़ी गिरावट तो नहीं दिख रही लेकिन नई फसल की सप्लाई का असर तेजी को सीमित कर रहा है और जब तक ग्वार गम की निर्यात मांग में तेजी नहीं आती है, ग्वार बाजार के range-bound रहने की संभावना ज्यादा दिख रही है, जिसमें आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) । व्यापार अपने विवेक से करें। ग्वार की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।