चने के बाजार की तेजी मंदी रिपोर्ट - 12 SEP की चना रिपोर्ट 

 

चना बाजार के सेंटिमेंट मैं कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। चने के आयात और रूसी मटर को लेकर व्यापारियों के मन में आशंका बनी हुई है जिसके चलते बाजार थोड़ा सा उछलते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाती है। चने की बाजार के नहीं बढ़ने का एक बड़ा कारण यह भी है कि सस्ती मटर को चना दाल और बेसन दोनों में मिक्स करके बेचा जा रहा है। इसलिए चने की डिमांड कमजोर चल रही है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया से आयातित चने के सौदे नीचे स्तर पर होने के कारण घरेलू बाजार में तेजी टिक नहीं पा रही है। लेकिन हम आपको बार-बार बता रहे हैं कि चने में अभी डरने जैसी कोई बात नहीं है। केंद्रीय पूल में स्टॉक की कमी और घरेलू चने की डिमांड काफी बढ़िया बनी हुई है। कल दिल्ली में राजस्थान के बेस्ट चने का भाव ₹25 तेज होकर ₹6,175 पर खुला, लेकिन शाम होते-होते भाव ₹25 गिरकर ₹6150 पर आ गया  आज सुबह भी भाव इन्हीं स्तरों पर कारोबारी कर रहे हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

अन्य बाजारों को देखें तो कल मध्य प्रदेश का चना 6100, राजकोट ₹5,675, ललितपुर में ,₹5,600, बीकानेर में ₹6075, पिपरिया में ₹5,750, नागपुर में 6150 और देवास में ₹5,800 प्रति क्विंटल रहे। मुंबई में तंजानिया चना 5775 और ऑस्ट्रेलियाई चना 5925, जबकि मुद्रा पर 5825 और कांडला पर ऑस्ट्रेलियाई चना 5850 रुपए प्रति क्विंटल पर रहा। ऑस्ट्रेलिया से अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के लिए भाव US$ 570 PMT और तंज़ानिया से सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट के लिए भाव US$ 600 PMT दर्ज किए गए हैं। त्योहार और शादियों का सीजन नजदीक आने के कारण बेसन की मांग बढ़ने की संभावना है, क्योंकि स्टॉकिस्ट और आयातक मौजूदा भाव पर बिक्री से बच रहे हैं। हालांकि,बंदरगाहों पर पीली मटर और चने का बकाया स्टॉक है। बंदरगाहों पर कनाडा और रूस की मटर के भाव 3150 से 3350 बोले जा रहे हैं, पितृपक्ष के चलते अगले कुछ दिन चने की कीमतों पर थोड़ा दबाव बना रह सकता है, लेकिन नवरात्रों के बाद बाजार तेज होने चाहिए।  सितंबर के आखिरी सप्ताह में चने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।