तेजी खत्म या अभी बाकी है खेल? सरसों बाजार का सच

 

साथियो, सरसों का बाजार इस समय पूरी तरह खबरों के इशारे पर चल रहा है। जैसा माहौल वैसी चाल — तनाव बढ़ा तो तेजी, तनाव घटा तो गिरावट। हाल के दिनों में सीजफायर के बाद बाजार में गिरावट बनी, फिर शांति वार्ता टूटने पर तेजी आई और अब ट्रम्प के फिर से वार्ता होने के नए बयान से फिर सेंटिमेंट पलट गया। कुल मिलाकर “ऊपर नीचे का झूला” बना हुआ है और बाजार एक दिशा पकड़ नहीं पा रहा। मंडी मार्केट मीडिया ने पहले भी बताया था कि युद्ध का माहौल ठंडा रहने की स्थिति में बाजार में गिरावट दिख सकती है।

आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)

डिमांड-सप्लाई – आवक बढ़ी, दबाव भी बढ़ा

इस समय सरसों की आवक करीब 10 लाख बोरी के आसपास चल रही है। पहले मौसम खराब होने से आवक अटकी थी, अब एक साथ माल निकल रहा है जिससे बाजार पर दबाव बना है। दूसरी तरफ पिछले दिनों जयपुर के 6700 के लेवल आसपास खरीद करने वाले व्यापारी अब मुनाफा वसूली में लगे हैं। कह सकते हैं “माल आया तो भाव घबराया”, यानी सप्लाई बढ़ते ही बाजार ढीला पड़ गया।

विदेशी बाजार – तेलों की नरमी का असर

पाम तेल पिछले एक हफ्ते में करीब 350 रिंगिट टूट चुका है। CBOT पर सोया तेल भी करीब 4% कमजोर हुआ है। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा है। सीजफायर के बाद सरसों तेल करीब ₹5 किलो तक घटा है और खल में भी अप्रैल में ₹150–200 की गिरावट आ चुकी है। यानी “बाहर नरमी, अंदर दबाव” वाली स्थिति बनी हुई है।

आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)

ताजा भाव और ट्रेडिंग रणनीति

इस समय जयपुर ₹7200, भरतपुर ₹6750 और दिल्ली ₹6800 के आसपास चल रहे हैं। यहां से बाजार में थोड़ा और करेक्शन की गुंजाइश बनी हुई है। शॉर्ट टर्म में आई तेज उछाल ने सेंटिमेंट बिगाड़ दिया है, कई ट्रेडर्स और मिलर्स ऊंचे भाव पर कवर कर चुके हैं, इसलिए अब खरीद धीमी है और “wait & watch” का माहौल है। ट्रेड के नजरिये से जयपुर ₹7000 का लेवल मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। अगर यह होल्ड करता है तो इसी रेंज में खरीद बन सकती है। ऊपर की तेजी के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

आगे का रुख – पहले करेक्शन फिर चाल

कुल मिलाकर बाजार में अभी और 100–200 का करेक्शन देखने को मिल सकता है। April में ही आवक धीरे-धीरे कम होकर 6–7 लाख बोरी तक सिमटआगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) अप्रैल में देखने को मिला था। “जल्दी का काम शैतान का” इसलिए जल्दबाजी में खरीद से बचना और गिरावट में मौका देख खऱीद करना बेहतर रहेगा। लंबी अवधि में बाजार का फंडामेंटल मजबूत बना हुआ है, इसलिए गिरावट के बाद फिर से आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)जा सकती है। मात्र 999 में एक साल तक ताजा भाव और बाजार भविष्य रिपोर्ट के लिए 9306639343 पर मैसेज करें। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।