निर्यात और फीड डिमांड से मक्का बाजार में मजबूती
Mar 11, 2026, 08:47 IST
दोस्तों घरेलू मक्का बाजार में पिछले चार-पांच दिनों से माहौल स्थिर से हल्का मजबूत बना हुआ दिखाई दे रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह निर्यात की सक्रिय मांग तथा घरेलू फीड उद्योग की लगातार खरीदारी मानी जा रही है। मंगलवार को कई व्यापारिक लाइनों में कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई। महाराष्ट्र की पुणे और नासिक ट्रेड लाइन में मक्का के भाव कल ₹10 से ₹20 प्रति क्विंटल तक बढ़े, वहीं मुंबई पोर्ट पर एक्सपोर्ट क्वालिटी मक्का का भाव ₹10 की मजबूती के साथ ₹1,950 प्रति क्विंटल देखा गया, जहां निर्यातकों की सक्रिय खरीदारी लगातार बनी हुई है। घरेलू मंडियों में भी कल 20 से 30 रुपए की तेजी देखी गई और गुलाब बाग मंडी में मक्का का भाव 1950, दिल्ली में 2000, जयपुर में 1750, राजकोट में 1650, छिंदवाड़ा में 1700, तिरुपति स्टार्च प्लांट इंदौर पर 1775 और सांगली में 1950 रुपए प्रति क्विंटल रहे। हाल के दिनों में एथेनॉल कंपनियों और पोल्ट्री फीड मिलों की मांग निकलने से बाजार में पहले जो बिकवाली का दबाव था, वह अब काफी हद तक कम हो गया है। इसी वजह से मध्य प्रदेश में गोदाम पहुंच में मक्का ₹1,850 प्रति क्विंटल के आसपास बिक रहा है।
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
एमपी और बिहार की अपेक्षाकृत सस्ती मक्का के कारण फिलहाल राजस्थान और महाराष्ट्र की मक्का की बिक्री थोड़ी धीमी बताई जा रही है। लेकिन निर्यात बाजार से अच्छी खबरें आने लगी हैं, क्योंकि नेपाल और बांग्लादेश से भी पूछताछ शुरू हो चुकी है, खासकर बिहार की अच्छी गुणवत्ता वाली मक्का के लिए। यही वजह है कि एमपी की मक्का हरियाणा और पंजाब पहुंच में ₹2,150 और बिहार की मक्का ₹2,200 प्रति क्विंटल तक बोली जाने लगी है, जिस पर खरीदार भी दिखाई दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मक्का के दाम मजबूत रहने से घरेलू बाजार को मनोवैज्ञानिक समर्थन मिला है। आपूर्ति की बात करें तो बिहार में फिलहाल मंडियों में आवक अच्छी बनी हुई है, लेकिन फीड उद्योग की लगातार मांग और निर्यात की सक्रिय खरीदारी के कारण आने वाले हफ्तों में उपलब्ध स्टॉक थोड़ा सीमित हो सकता है और मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें* संभावना बन सकती है, लेकिन आगे चलकर नई फसल कि आवक भी बाजार में अपनी भूमिका निभा सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।