जीरे में वापसी की आहत, क्या शुरू होगी नई तेजी
साथियों पिछले सप्ताह जीरा बाजार में हल्की मजबूती देखने को मिली और पिछले कुछ समय से चल रही गिरावट के बाद बाजार में दोबारा खरीदारी सक्रिय हुई, बाजार में यह रिकवरी कम उत्पादन के चलते बताई जा रही है, क्योंकि गुजरात और राजस्थान में फसल उम्मीद से कमजोर बताई जा रही है, जिससे मंडियों में नई आवक पिछले साल के मुकाबले कुछ धीमी रही। जिसका असर वायदा बाजार पर भी दिखा और एनसीडीईएक्स पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट सप्ताह के अंत में 22170 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ, जो पिछले सप्ताह की तुलना में लगभग 1.38 प्रतिशत अधिक रहा। मंडियों में भी कीमतें स्थिर से मजबूत रहीं, जहां औसत स्पॉट भाव लगभग 21789 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि ऊंझा में बेस्ट क्वालिटी ₹22000, राजकोट में 20555, गोंडल में 20000,जोधपुर में 21700, जैसलमेर में 20500 और नागौर में ₹22000 प्रति क्विंटल देखा गया।
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
बाजार में तेजी का यह रुख बहुत मजबूत नहीं माना जा रहा, क्योंकि निर्यात मांग फिलहाल कमजोर बनी हुई है। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के कारण यूएई समेत कई देशों से खरीदारी धीमी पड़ी है और बढ़ती फ्रेट लागत के कारण आयातकों की रुचि भी कम हुई है। वहीं अब नजर चीन की मांग पर टिकी हुई है, लेकिन वर्ष 2026 में अब तक चीन की खरीद कमजोर बताई जा रही है और वहां अच्छी फसल की खबरें भारतीय जीरे की कीमतों पर दबाव बना सकती हैं। अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 के बीच कुल निर्यात करीब 1.45 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत कम है। इस समय जीरे की मांग बहुत बड़ी नहीं है लेकिन पिछले सीजन का कैरी-फॉरवर्ड स्टॉक सीमित है और देश में चल रहे त्योहार व शादी-विवाह के मौसम की मांग मसाला बाजार को सहारा दे सकती है। तकनीकी नजरिए से देखें तो वायदा बाजार में फिलहाल ₹21000 का स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में बना हुआ हैं, जबकि ऊपर की तरफ ₹23200 के आसपास रेजिस्टेंस माना जा रहा है। ऑल ओवर देखा जाए तो *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें* ईरान के बीच तनाव कम होता है और निर्यात मांग बढ़ती है तो जीरे का बाजार 500 से ₹700 और ऊपर जा सकता है, लेकिन कीमतों में तेजी आती है तो वहां मुनाफावसूली या सेलिंग देखने को मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। जीरे की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।