नई आवक से धनिया बाजार दबाव में
दोस्तों सोमवार को धनिया बाजार में दबाव का माहौल देखने को मिला, क्योंकि उत्पादक इलाकों की मंडियों में नई फसल की आवक तेजी से बढ़ने लगी है। राजस्थान की प्रमुख रामगंजमंडी में कल आवक लगभग 25 हजार बोरी के आसपास रही, जिसके कारण बाजार की शुरुआत ही 300 से 400 रुपए तक की मंदी के साथ हुई। हालांकि नीलामी आगे बढ़ने पर थोड़ी कवरिंग खरीद आई और अंत में बाजार करीब 200 से 250 रुपए की मंदी के साथ बंद हुआ। मंडी में नए गीले धनिया के भाव करीब ₹9000 प्रति क्विंटल बोले गए, जबकि 3 से 4 किलो बोरी घट वाले माल के दाम ₹10000 तक रहे। बादामी हल्का डेमेज व ड्राई माल करीब ₹8700 से ₹9100, जबकि अच्छी क्वालिटी का बादामी ड्राई लगभग ₹9600 तक बिकता रहा। बेहतर क्वालिटी के ईगल ड्राई धनिया के भाव ₹10400 और स्कूटर क्वालिटी के दाम करीब ₹10900 तक बोले गए। रंगदार माल की बात करें तो सामान्य रंगदार धनिया ₹12000 और बढ़िया क्वालिटी का बेस्ट रंगदार ₹14500 तक बिकता देखा गया। वहीं पुराने माल में पुराना चालू ₹8700 से ₹9200 और पुराना बेस्ट ₹9600 के आसपास व्यापार हुआ। मंडी में आए माल का लगभग 65% हिस्सा दोपहर के लंच से पहले ही नीलाम हो गया था।
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
कारोबारियों के अनुसार शुरुआत में लेवाली कमजोर थी, लेकिन बाद में कुछ सुधार देखने को मिला, हालांकि मीडियम क्वालिटी जैसे बादामी, ईगल और स्कूटर में दबाव बना रहा। दूसरी ओर गुजरात की प्रमुख गोंडल मंडी में नई फसल की आवक करीब 2.15 लाख बोरी तक पहुंच गई, जहां सुबह के कारोबार में भाव करीब ₹100 से ₹150 मंदे बोले गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में हालांकि दोपहर बाद थोड़ा सकारात्मक माहौल दिखा, क्योंकि वायदा बाजार में मजबूती आई। कुंभराज मंडी में नए धनिया की आवक लगभग 14 से 15 हजार बोरी और गुना मंडी में करीब 9 से 10 हजार बोरी रही। वायदा बाजार में भी हलचल रही, जहां अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹140 की तेजी और मई कॉन्ट्रैक्ट ₹158 की मजबूती के साथ बंद हुआ। ऑल ओवर देखा जाए तो मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि कमजोर ले वाली और भारती एवन को देखते हुए धनिया बाजार में फिलहाल बड़ी तेजी की संभावना कम दिख रही है और बाजार कमजोर रुख के बीच इसी रेंज में हल्के उतार चढ़ाव के साथ आगे बढ़ सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। धनिए की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।