धनिया बाजार रेंज में, नजर मांग पर

 
दोस्तों बीते सप्ताह धनिया बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला, जहां एक तरफ मंडियों में बढ़ती आवक के कारण कीमतों पर दबाव बना, वहीं दूसरी ओर कुछ जगहों पर स्टॉकिस्टों और घरेलू खरीदारों की खरीद ने बाजार को पूरी तरह कमजोर होने से बचाए रखा। रामगंजमंडी मंडी में 7 मार्च को 14–15 हजार बोरी धनिया की आवक दर्ज की गई और बाजार की शुरुआत ₹250 की गिरावट के साथ हुई, हालांकि बाद में ऑक्शन के दौरान थोड़ी कवरिंग आई और अंत में बाजार ₹150 की मंदी के साथ बंद हुआ। नए गीले धनिये के भाव ₹8,800, जबकि 4–5 किलो घट वाले माल का भाव ₹9,700 और कम घट वाली क्वालिटी ₹10,200 के बीच बोली गई। बादामी हल्का रेन डैमेज ड्राई माल ₹9,300, बादामी ड्राई ₹9,800, ईगल ड्राई क्वालिटी ₹10,500 के बीच रही, जबकि बेहतर स्कूटर ड्राई ₹11,000 तक बिकती दिखाई दी। रंगदार क्वालिटी ₹12,500 के बीच और बेस्ट रंगदार माल ₹14,500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। पुराने स्टॉक में हल्का और चालू बादामी ₹9,250, पुराना ईगल ₹9,700 और पुराना बेस्ट लगभग ₹10,000 के आसपास कारोबार करता दिखा। गुजरात की मंडियों में स्थिति थोड़ी अलग रही, जहां ज्यादा आवक के बावजूद स्टॉकिस्टों की सक्रिय खरीद के कारण बाजार को सहारा मिला और कई मंडियों में भाव स्थिर रहे।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
शनिवार को गुजरात की कुल आवक एक लाख बैग से अधिक बताई गई, जिसमें गोंडल मंडी में करीब 14,084 बैग पेंडिंग स्टॉक का कारोबार ₹2,375 प्रति 20 किलो पर हुआ, जबकि राजकोट मंडी में 33,000 बैग आवक के साथ भाव ₹2,000 प्रति 20 किलो के रहे। हालांकि वायदा बाजार में कमजोरी देखने को मिली और NCDEX पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹202 गिरकर ₹11,480 तथा मई कॉन्ट्रैक्ट ₹242 टूटकर ₹11,572 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। इस सीजन में धनिया का उत्पादन पिछले साल से करीब 15% कम रहने का अनुमान है और पिछले सीजन का कैरी-ओवर स्टॉक भी काफी कम बताया जा रहा है, जिससे लंबी अवधि में बाजार मजबूत रह सकता है। तकनीकी रूप से NCDEX में ₹10,500 का मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है और बाजार ₹12,000 के ऊपर टिकता है तो आगे ₹13,500 तक तेजी भी दिख सकती है। फिलहाल आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) है, लेकिन प्रोसेसिंग कंपनियों और मसाला उद्योग की मांग आने वाले समय में बाजार को सहारा दे सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। धनिए की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।