अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 08 Sep 2025

 
साथियों पिछले हफ्ते अरहर बाजार में मामूली घट-बढ़ देखने को मिली। दिल्ली में लेमन अरहर के भाव हफ्ते के शुरू में स्थिर रहे लेकिन  सप्ताह के आखिरी दिन ₹50 बढ़कर  ₹6,500 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। चेन्नई और मुंबई जैसे बड़े सेंटर्स में लेमन अरहर की कीमतें ₹6,150 प्रति क्विंटल पर टिकी रहीं। अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर अभी भी काफी सस्ती मिल रही है। सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे | मुंबई में सूडान से आयातित अरहर के भाव 5,500 प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे, वहीं गजरी अरहर ₹5,200 प्रति क्विंटल, मतवारा अरहर ₹5,150 प्रति क्विंटल और सफेद अरहर ₹5,500 प्रति क्विंटल पर बोली गई। पिछले दिनों चेन्नई में लेमन अरहर के दाम 680 डॉलर पर थोड़ा कमजोर हुए थे, लेकिन ज्यादा असर घरेलू बाजार पर नहीं दिखा। दाल मिलें स्टॉक बढ़ाने से बच रही हैं, क्योंकि आयातित माल घरेलू स्तर से नीचे हैं। हालांकि खपत का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले हफ्तों में अरहर दाल की मांग धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है, जो बाजार को संभाल सकती है। बाजार में यह साफ संकेत है कि आयातित अरहर की सस्ती उपलब्धता  के कारण घरेलू बाजारों पर दबाव रह सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।