अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 05 Sep 2025
साथियों कल घरेलू अरहर में तेजी देखी गई ,तो वहीं आयातित अरहर में गिरावट दर्ज की गई।दिल्ली में एफएक्यू अरहर के दाम ₹7,550, जबकि एसक्यू अरहर ₹8,125 तक पहुंच गई। चेन्नई और मुंबई में लेमन अरहर लगभग ₹6,125 प्रति क्विंटल पर स्थिर बोली गई और दिल्ली में यही भाव ₹6,450 प्रति क्विंटल तक रहे। कटनी मंडी में देसी अरहर में तेजी रही जबकि कानपुर और लातूर में भाव कमजोर हुए। अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर ने बाजार पर दबाव डाला है क्योंकि वहां से आने वाली अरहर घरेलू के मुकाबले सस्ती पड़ रही है, इसी वजह से मिलर्स बड़े स्तर पर स्टॉक नहीं बना रहे और सिर्फ ज़रूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं। सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मुंबई में अफ्रीकी अरहर के दाम स्थिर से कमजोर रहे, सूडान की अरहर ₹5,500 प्रति क्विंटल पर बोली गई। गजरी अरहर ₹100 घटकर ₹5,200 रह गई, वहीं मतवारा अरहर ₹50 गिरकर ₹5,150 तक आ गई और सफेद अरहर ₹5,500 पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी का असर देखा गया जहां आयातित अरहर की कीमतों में 10 डॉलर प्रति टन का उछाल आया और लकोटा $510, सफेद $530, गजरी $515, मतवारा $515 और अरुषा $550 प्रति टन पर पहुंच गई। घरेलू बाजार में अभी दाल मिलों की मांग कमजोर है, लेकिन खपत के सीजन को देखते हुए आने वाले दिनों में अरहर की खरीद बढ़ सकती है। बारिश के कारण कई राज्यों में फसल खराब होने से डिमांड बढ़ सकती है जो कीमतों को उत्साह दे सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।