मक्का बाजार को लेकर आयी बड़ी अपडेट
मक्का बाजार को लेकर आयी बड़ी अपडेट
साथियों मक्का की कीमतों को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ने लगी है। देश भर में मक्का के भावों में कमजोरी का माहौल देखा जा रहा है । मौसम साफ होने के बाद से ही आवक में बढ़ोतरी देखी जा रही है। किसानों ने तेजी से फसल निकालनी शुरू कर दी, जिससे मंडियों में माल की मात्रा बढ़ गई और बाजार पर दबाव बन गया है। चूंकि बाजार पिछले एक डेढ़ महीने में 250-300 रुपये तक लुढ़क चुके हैं इसलिए बढ़ी हुई आवक के बावजूद कई मंडियों में दाम ज्यों के त्यों रहे, लेकिन कुछ जगहों पर ₹10–₹20 प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। कल दिल्ली में यूपी लाइन की मक्का 2280 और बिहार लाइन की मक्का 2400,सांगली में 1550 रुपए, एटा में 2000, खरगोन में 1720, जालान में 1800 और दाहोद मंडी में 1865 रुपए प्रति क्विंटल रही।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
निर्यात मांग के मोर्चे पर मुंबई से श्रीलंका की ओर से हल्की-फुल्की खरीदारी जरूर दिखी, लेकिन खरीदारों की गति कमजोर रही। वियतनाम के खरीदारों को भारत से शुरुआती कोटेशन $252 प्रति टन के आसपास मिले हैं, जबकि पाकिस्तान ने $240 प्रति टन का सस्ता ऑफर दिया है, इसीलिए अभी तक भारत से कोई बड़ी डील नहीं हुई। वियतनाम के बाजारों में अमेरिकी मकई की आपूर्ति भी जारी है और उसकी क्वालिटी बेहतर मानी जा रही है, हालांकि अब उसकी कीमतें भारत के बराबर या थोड़ी ज्यादा हैं। अगर विशाखापट्टनम पोर्ट डिलीवरी रेट ₹1,800 प्रति क्विंटल तक आती है तो भारत को वियतनाम निर्यात में बेहतर export parity मिल सकती है। इस समय छिंदवाड़ा, कर्नाटक और महाराष्ट्र से रेक लोडिंग ₹1,850–₹1,875 प्रति क्विंटल की दर पर चल रही है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मौजूदा हालात में भारत से मकई का ठीक-ठाक निर्यात तभी संभव होगा जब घरेलू दाम ₹50–₹100 प्रति क्विंटल और घटें। फिलहाल, बढ़ती आवक को देखते हुए आने वाले दिनों में घरेलू मकई बाजार में थोड़ी और मंदी की संभावना है, हालांकि भाव में बहुत बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं क्योंकि मक्का की कीमतें अपने निचले स्तर पर चल रही हैं। आने वाले दिनों में इथेनॉल कंपनियों की मांग और निर्यात बढ़ता है तो कीमतों में ₹20-₹30 का सुधार हो सकता है वरना बाजार में तेजी की कोई उम्मीद नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।