काबुली चने में वापसी, अभी और दम बाकी?
साथियों काबुली चने के बाजार को देखें तो फरवरी महीने में गिरावट के बाद अब पिछले कुछ दिनों से लगातार मजबूत दिखाई दे रहा है और मंगलवार को भी बाजार में ₹100 की तेजी देखी गई। अब किसानों और व्यापारियों के मन में एक ही सवाल है कि क्या यह तेजी टिकेगी या नहीं, तो हम आपको बता दें कि काबुली चने में यह तेजी निर्यात मांग बढ़ने से आई है। भावों की बात करें तो मंगलवार को अलग-अलग मंडियों में काफी अंतर दिखा गया। इंदौर मंडी में कल काबुली चने का औसत भाव ₹7,400, 44/46 काउंट का भाव ₹9200, धामनोद में डालर चना ₹8655, दिल्ली में मेक्सिको ₹9800 और गोंडल में 8755 तक बिका। पिछले कुछ महीनों का ट्रेंड देखें तो दिसंबर 2025 में इंदौर में भाव करीब ₹9,625 तक पहुंचे थे, लेकिन फरवरी में नई फसल की आवक से दबाव आया, किन्तु मार्च में मांग बढ़ते ही बाजार फिर संभल गया।
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
इस तेजी की सबसे बड़ी वजह मजबूत एक्सपोर्ट डिमांड है, खासकर यूएई से काफी बड़ी निर्यात मांग देखने को मिल रही है, इसके अलावा त्योहारों का सीजन, होटल इंडस्ट्री की मांग और किसानों व स्टॉकिस्ट द्वारा बेहतर दाम की उम्मीद में माल रोकना, जिससे मंडियों में सप्लाई टाइट हो गई है। देश में करीब 6 लाख टन उत्पादन होता है जबकि खपत सिर्फ 3 लाख टन के आसपास है, यानी लगभग 3 लाख टन हर साल एक्सपोर्ट के लिए उपलब्ध रहता है। चालू सीजन में अब तक लगभग 1.15 लाख टन निर्यात हो चुका है जो पिछले साल से करीब 27% ज्यादा है, हालांकि जनवरी में निर्यात 12% घटकर 19,840 टन रहा था। प्रमुख खरीदारों में यूएई सबसे आगे है जो खुद के साथ-साथ री-एक्सपोर्ट भी करता है, इसके अलावा अल्जीरिया, चीन, श्रीलंका और तुर्की जैसे देश भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। ऑल ओवर देखा जाए तो काबुली चने का फंडामेंटल इस समय काफी मजबूत दिखाई दे रहा है और यदि निर्यात मांग इसी प्रकार बनी रही तो आगे चलकर बाजार ₹11,000–₹13,000 तक भी पहुंच सकता है, क्योंकि प्रीमियम क्वालिटी, 12 एमएम चने का भाव दिल्ली में पहले ही ₹15,000–₹16,000 तक पहुंच चुका है, यानी ऊंचे दाम हकीकत बन चुके हैं, इसलिए मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि हर उछाल पर माल को थोड़ा-थोड़ा करके जरूरत के हिसाब से निकलते रहे और थोड़ा रिस्क लेकर कुछ माल को होल्ड भी कर सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। काबुली चने की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।