1 दिन में 400 की सरपट तेजी के बाद अब सरसों में आगे क्या

 
साथियों गुरुवार को सरसों बाजार में अचानक आई तेजी ने माहौल जरूर गर्म कर दिया, लेकिन अंदर से बाजार अभी भी पूरी तरह मजबूत नहीं दिख रहा। जैसे ही मंडियों में आवक घटी, बाजार ने तुरंत रिएक्शन दिया और मिलों की खरीद बढ़ते ही भावों में उछाल आ गया, खासकर गोयल कोटा प्लांट में एक ही दिन में करीब ₹400 की तेज बढ़त ने पूरे बाजार को एक्टिव कर दिया। विदेशी बाजार का हल्का सपोर्ट और मिडिल ईस्ट के तनाव की खबरों ने भी सेंटीमेंट को सहारा दिया, जिससे मंडियों में औसतन ₹150 से ₹200 तक की तेजी देखने को मिली। जयपुर में भाव ₹7250 (₹150 तेज), भरतपुर ₹6850 (₹175 तेज), चरखी दादरी ₹6900 और सुमेरपुर मे ₹7100 (₹100 तेज) तक पहुंच गया। हालांकि यह तेजी दिखने में मजबूत लगी, लेकिन ग्राउंड लेवल पर खरीदार अभी भी पूरी तरह आक्रामक नहीं दिखे और “देखो-समझो फिर खरीदो” वाला रुख अपनाते नजर आए, यानी बाजार में जो उछाल आया वह पूरी तरह मजबूत डिमांड पर आधारित नहीं था। प्लांटों में जरूर अच्छी हलचल रही, जहां सलोनी प्लांट पर भाव 225 रुपए बढ़कर ₹7925 पर पहुंच गए, लेकिन बाजार अभी भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज है कि यह तेजी टिकेगी या सिर्फ शॉर्ट टर्म रिएक्शन है। तेल और खल से भी फिलहाल थोड़ा सपोर्ट मिला, कच्ची घानी और एक्सपेलर में मांग बनी रही, जबकि खल में चीन की डिमांड ने बाजार को संभाल कर रखा, लेकिन यहां भी खरीद जरूरत के हिसाब से ही हो रही है, स्टॉकिस्ट अभी खुलकर एंट्री नहीं ले रहे।   *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें* सबसे अहम फैक्टर आवक का बना हुआ है, जहां पिछले साल 1 मार्च से 26 मार्च के बीच करीब 2.19 करोड़ बोरी की आवक हुई थी, वहीं इस साल इसी अवधि में यह घटकर करीब 2.06 करोड़ बोरी रह गई है, और कल की आवक तो सिर्फ 8 लाख बोरी तक सीमित रही। मौसम साफ रहने के बावजूद आवक का कमजोर रहना थोड़ा चिंताजनक हो सकता है और अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो फसल में कमी (पोल) की चर्चा और तेज हो सकती है। कुल मिलाकर बाजार में जो तेजी आई है वह अभी खबरों और शॉर्ट टर्म सपोर्ट पर ज्यादा टिकी दिख रही है, जबकि ओवरऑल ट्रेंड अभी भी पूरी तरह बुलिश नहीं बना है, क्योंकि युद्ध की स्थिति बाजार को कहीं भी लेकर जा सकती है और इस समय कोई भी अनुमान लगाना मुश्किल है और युद्ध की खबरों के बीच बाजार भी हर रोज बदलता रहेगा। तनाव बढ़ने की स्थिति में जयपुर में सरसों का भाव 7500 से ऊपर भी जा सकता है, लेकिन तनाव कम होने पर नई फसल की लगातार बढ़ती सप्लाई आगे चलकर 6700 तक के लेवल का दबाव बना सकती है। गौरतलब है कि जल्दी युद्ध खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा और कमजोर आवक और युद्ध के रुझान को देखते हुए कहा जा सकता है कि सरसों में अभी तेजी का मोमेंटम बना रहा सकता है। युद्ध के माहौल में हर कोई डरा हुआ है ऐसे में नीचे में खरीद और ऊपर में बिकवाली की सलाह दी जाती है। हर   *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें* निकालना बेहतर रणनीति है। व्यापार अपने विवेक से करें। मात्र 999 में सरसों की रेगुलर अपडेट और रिपोर्ट की सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।