मुंबई में हुई इतनी बारिश की डूब गया सब कुछ | मुंबई में हुआ सबसे बड़ा अलर्ट जारी

 

किसान साथियो मुंबई में बारिश ने लोगों के लिए आफत मचा दी है। सड़कों पर पानी भर गया है और स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। मौसम विभाग ने यहां रेड अलर्ट जारी किया है, जो सबसे बड़ा अलर्ट है। आइए, इस स्थिति के बारे में विस्तार से जानते हैं। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में रेड अलर्ट जारी कर दी है। इस चेतावनी को ठाणे, पालघर, रायगढ़, और रत्नागिरी में भी लागू किया गया है। स्कूल, कॉलेज, और ऑफिस बंद कर दिए गए हैं।

लोकल लाइन पर रेलवे सेवाएं भी ठप हो गई हैं। हाल की मानसूनी बारिश के बाद महानगर के कई हिस्सों में पानी भर गया है। लोग इसलिए भी डरे हुए हैं क्योंकि अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई सड़कों पर पानी घुटनों तक, तो कहीं इससे भी ऊपर तक भर गया है। गाड़ियां पानी में फंसी हुई हैं। गौरतलब है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने जानकारी दी है कि सोमवार देर रात 1 बजे से सुबह 7 बजे के बीच कई स्थानों पर 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।