ग्वार में तेजी की क्या है बड़ी वज़ह | क्या फिर से 7000 होगा ग्वार का भाव | जाने इस रिपोर्ट में

 

फ़सल ग्वार टार्गेट सात हजार : साथियो आप चाहें तो हमारी 15 दिन पुरानी रिपोर्ट पढ़ सकते हैं जिसमें हमने बताया था कि भाव के मामले में ग्वार के किसानों के जल्दी ही अच्छे दिन आने वाले हैं। साथियो तब से लेकर अब तक ग्वार के भाव 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक उठ चुके हैं। तेजी की रफ़्तार अभी भी बनी हुई है। पिछले 15 दिन से हाजिर मंडियों के साथ साथ वायदा बाजार में भी ग्वार के भाव में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। आज से दस दिन पहले जो ग्वार सीड 5500 हजार रुपए प्रति क्विटल के दायरे में घूम रहा रहा था वह 6200- 6300 के दायरे में पहुंच गया है। यानि कि इसमे 700 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी बन चुकी है। ग्वार सीड के साथ ही गम में 1000 रुपए से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। जोधपुर में ग्वार ग़म के भाव 13700 का स्तर छू चुके हैं। बाजार में आयी इस तेजी के क्या क्या कारण हो सकते हैं और क्या यह तेजी ग्वार के भाव को 7000 के स्तर पर पहुँचा सकती है आज की रिपोर्ट में हम इसी पर फोकस करने वाले हैं।   साथियो इस रिपोर्ट में आपको आज का ताजा ग्वार का भाव क्या रहा है, ग्वार के भाव में कब तक और कितनी तेजी आएगी, ग्वार का भाव भविष्य 2023 कैसा रहेगा , ग्वार में तेजी कितनी बाकी है, आज ग्वार क्या रेट है आदि प्रश्नों का उत्तर मिल जाएगा। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
किसान सथियो पिछले सप्ताह से ग्वार के भाव मे अच्छा सुधार देखने को मिला है। वायदा बाजार में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को ग्वार में जबरदस्त तेजी का माहौल बन गया और वायदा बाजार यानी NCDEX पर ग्वार के रेट  6300 रुपये प्रति क्विंटल का स्तर तोड़ते नजर आए।  जबकि ग्वार ग़म भी 13400 के स्तर के पार ही बंद हुआ। शनिवार होने के कारण आज वायदा बाजार बंद था लेकिन शुक्रवार को आयी तेजी का असर आज हाजिर कृषि मंडियो के अंदर देखने को मिल रहा है। आज राजस्थान और हरियाणा की मंडियो के अंदर काफी तेजी देखी जा रही है।

ग्वार में तेजी का कारण
किसान साथियो जैसा कि आप सबको पता है कि ग्वार को खेती का एक बड़ा इलाक़ा केवल बारिश के उपर निर्भर रहता है। बुवाई के समय हरियाणा, राजस्थान के अलावा उत्तरी भारत के अन्य इलाक़ों में अच्छी बारिश देखने को मिली थी जिसके चलते ग्वार का बुवाई रकबा बढ़ गया था। कयास लगायी जा रही थी कि ग्वार का उत्पादन बढ़ जाएगा। यही वज़ह थी कि ग्वार के भाव 5500 का स्तर नहीं तोड़ पा रहे थे।

लेकिन साथियो अब परिस्थितियां बदल गई हैं। बुवाई के बाद ग्वार को अगस्त महीने में फिर से सिंचाई आवश्यकता होती है। लेकिन पिछले 1 महीने से पर्याप्त बारिश ना होने के कारण ग्वार की फसल अब सूखने /जलने लगी है। हरियाणा के आदमपुर, हिसार, च दादरी, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ आदि जिलों में अगस्त महीने में बारिश ना के बराबर बारिश हुई है। यही हाल राजस्थान में हनुमानगढ़/ गंगानगर बेल्ट का है। बारिश ना होने के कारण ग्वार की फसल में काफी नुकसान हो चुका है और अगर कुछ दिन और बारिश नहीं हुई तो ग्वार की फसल का बड़ा हिस्सा नष्ट हो सकता है। यही कारण है कि ग्वार के भाव अगस्त महीने से लगातार तेज होते जा रहे हैं।

ग्वार में आगे क्या
किसान साथियो ग्वार की फ़सल एक ऐसी फ़सल है जिसका भाव 2012 में 32000 रुपये प्रति क्विंटल तक जा चुका है। साल 2021 में ग्वार ने 15000 तक के भाव भी दिखाए हैं। यही बड़ी वज़ह है कि ग्वार में सट्टेबाजी बहुत चलती है। फंडामेंटल के हिसाब से देखें तो जैसा कि हमने उपर बताया ग्वार में आगे तेजी मंदी आगे भी बारिश के उपर ही निर्भर रहने वाली है। अगर अभी भी कुछ बारिश हो जाती है तो फसल के उत्पादन में सुधार हो सकता है। इसके विपरित परिस्थिति में ग्वार के भाव 7000 का आंकड़ा भी छू सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए ग्वार के ताजा भाव की जानकारी नीचे दे दी गई है।

ग्वार के ताजा भाव
नोहर मंडी ग्वार भाव 6144, रायसिंहनगर मंडी ग्वार भाव 6136, रावतसर ग्वार भाव 6100  जोधपुर में ग्वार गम का भाव  13700 रु, आदमपुर मंडी ग्वार भाव 6224 और सिवानी मंडी में ग्वार का भाव 6240 रु प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया है। साथियो हमें पूरी उम्मीद है कि आज की रिपोर्ट में आपको आज का ग्वार का भाव, आज का ग्वार भाव, आज ग्वार क्या भाव है, ग्वार और ग्वार गम के भाव, ग्वार का भविष्य, ग्वार का भाव आज का, ग्वार का भाव आज बीकानेर 2023, ग्वार का भाव कब बढ़ेगा, ग्वार में तेजी कब आएगी आदि विषयों पर जानकारी मिल गयी होगी।

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।