धान में आएगी तूफानी तेजी | जानिए इसकी वज़ह | अगर अभी तक धान नहीं बेचा है तो ये रिपोर्ट देखना जरूरी है

 

किसान साथियो जैसा कि हमने अपनी कल की पोस्ट में बताया था कि 1121 का भाव जल्दी ही 5000 के पार हो सकता है। आज मंडियों में 5000 के भाव मिलना शुरू हो गए हैं। पंजाब की बटाला मंडी में मंगलवार को बाजार खुलते ही धान 1121 की बोली 5000 रुपये लगायी गयी। साथियो जब से धान का सीजन शुरू हुआ है तब से हम आपको यह बता रहे हैं कि चावल के भाव को देखते हुए धान के भाव 5000 के पार जा सकते हैं। हमारे बहुत सारे किसान साथी इसे मज़ाक के रुप में ले रहे थे तो कुछ लोग हमारी रिपोर्ट पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे। लेकिन दोस्तो आखिरकार धान के भाव ने 5000 का आंकड़ा छू ही लिया है। अब यहां से आगे बड़ा सवाल यही है कि धान में आयी यह तेजी धान के भाव को कहां तक लेकर जा सकती है। आज की रिपोर्ट में हम इसी मुद्दे का विश्लेषण करने वाले हैं। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

दोस्तो फ़सल चाहे कोई भी हो ज्यादा आवक भाव पर दबाव बनाती ही है। धान में भी यही देखने को मिलता है। साथियो जैसा कि हमने पहले भी अपनी रिपोर्ट में बताया था कि नवम्बर के पहले हफ्ते में बासमती धान की आवक अपने चरम पर होती है। इस साल भी यही माहौल था 4 नवंबर के आसपास धान की आवक अपने चरम पर थी। मंडियां धान से अंट गई थी और पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। ज्यादा आवक को देखते हुए मिलर्स कुछ समय के लिए पीछे हट गए थे जिसके कारण धान के भाव में 100-200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई थी।

ठीक इसी समय पर हमने बताया था कि यह दबाव बढ़ी हुई आवक के कारण आया है और किसानों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। और इस बात को जोर देकर कहा गया था कि जैसे ही आवक घटेगी भाव फिर से उपर की तरफ चलने लगेंगे। आज ठीक ऐसा ही देखने को मिला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंडियों में धान की आवक घटकर आधी हो गई है। पिछले दो दिनों में भाव के बढ़ने के कारण अब वह धान मंडियों में आएगा जो किसानों ने ट्रॉली में भरकर खड़ा किया हुआ है। इसलिए हो सकता है कि भाव में उछाल आने के बाद आवक का थोड़ा बहुत दबाव दो चार दिन और चल जाए। यह भी पढ़े :- तो इस तरह से 5000 के पार हो जाएंगे धान के भाव, बासमती तेजी मंदी रिपोर्ट

साथियो दिवाली के त्यौहार के बाद से ही बासमती धान के भाव  तेजी की तरफ मुड़ गए हैं । बटाला में एक तरफ जहां 1121 धान के भाव फिर से 5000 के पार हो गए हैं वहीँ फतेहगढ चूरियां में 4960 और अमृतसर मंडी में 1121 धान के भाव 4911 के भाव लग चुके हैं। वहीं इसी तरह से 1718 में भी उपर के भाव में 4500 से 4750 के आसपास की रेंज दिखी है। धान शबनम के भाव भी बहुत बढ़िया खुले हैं। जींद मंडी में शबनम 5500 रुपये के उपर बिक रहा है। इसके अलावा 1885 और 1886 में भी खास तरह की तेजी दिखी है। लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो आज सुबह टोहाना मंडी से तेजी की अपडेट मिल रही है। 1718 धान आज 65 रुपये तेज होकर 4390 रुपये प्रति क्विंटल खुला है ।इसी तरह से DP1401 में भी लगभग 40 रुपये की तेजी के बाद भाव 4450 रुपये प्रति क्विंटल हो गए हैं। मंडी भाव टुडे को आज भी धान में 100 रुपये तक की तेजी की उम्मीद है।

आवक कमजोर
मंडी भाव टुडे की टीम ने मंडियों का दौरा किया और पाया कि पिछले हफ्ते के मुकाबले मंडियों में आवक आधी से भी कम रह गई है। ज्यादातर माल वही पड़ा हुआ है जो कुछ दिन पहले हुई बारिश में भीग गया था। माल गीला रहने के बावजूद मंडियों में धान के भाव में तेजी आना एक सकारात्मक संकेत माना जा सकता है। आने वाले दिनों में धान की आवक और सिकुड़नी शुरू हो जाएगी।

चावल के भाव
किसान साथियो चावल के भाव में अभी तक कोई गिरावट नहीं है। इसे भी धान में मजबूती के इशारे के रूप में देखा जा रहा है।  1121 ग्रेड A प्लस स्टीम चावल का रेट अभी भी 10700 से स्तर पर बना हुआ है जबकि नयी फ़सल के 1121 स्टीम में भाव 9800 तक पहुंच चुके हैं। जबकि इसकी सेला क्वालिटी 8500 तक बिक रही है। बात 1718 की करें तो स्टीम में भाव 8600 तक पहुंच चुके हैं। जबकि इसकी सेला क्वालिटी 7900 तक बिक रही है।

आपको कब तक मिलेंगे 5000 के भाव
किसान साथियो 1121 के भाव ने 5000 का स्तर तो छू लिया लेकिन अभी तक सभी मंडियों में ऐसे भाव नहीं बने हैं। हरियाणा की ज्यादातर मंडियों में भाव की रेंज 4600 से 4700 के बीच ही बनी हुई है। और इन मंडियों में 5000 के भाव दिखने में एक हफ्ते तक का समय लग सकता है। धान 1121 और 1718 के लिए 5000 का स्तर एक मनोवैज्ञानिक स्तर है। चावल के भाव, डिमांड और सप्लाई, आवक में कमजोरी, पुराने स्टॉक के ना रहने आदि कारणों को देखते हुए यदि धान 1121  के भाव के 5000 और 1718 के 4600 के उपर टिक जाते हैं तो इसमें आगे 5400 तक के भाव दिखने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। इसी तरह से धान 1509 में फिर से 4000 के और 1847 में भी 3800 के स्तर दिख सकते हैं। बात 1401 और PB1 की करें तो अगर बासमती 30 के भाव  6500 के उपर बने रहे तो 1401 और PB1 में भी 5000 के पार बिकने की गुंजाईश है। व्यापार अपने विवेक से करें।

आपकी जानकारी के लिए मुख्य मंडियों के धान के ताजा भाव की जानकारी नीचे दे दी गई है।

सिरसा मंडी
धान PB1 भाव ₹ 4150

मुक्तसर मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4640
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4200
धान 1692 भाव ₹ 3500
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3270

नरेला मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4651
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4417
धान सरबती भाव ₹ 2800
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3500
धान ताज भाव ₹ 2880
आवक 15000 बैग्स

भुना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4699
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4440
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4330
आवक 40000 बैग्स

लाडवा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4380 तेजी 155
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4365
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4130

बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4625
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4375

ऐलानाबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3601
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4409
धान 1886 भाव ₹ 3935

बटाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 5000
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4700
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4755
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4600
आवक 15000 बैग्स

नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4650

तरनतारन मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4790
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4850
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4265
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4500
धान P7 कंबाइन भाव ₹ 3695
धान P7 हाथ भाव ₹ 3945
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3730
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3300

अमृतसर मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4751
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4911
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4351
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3425
आवक 80000 बैग्स

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4460
धान PB1 भाव ₹ 4075
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4695
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3745
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3670
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4390

टोहाना मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3625 तेजी 15
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4450 तेजी 40
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4390 तेजी 65
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4135
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1885 भाव ₹ 4400
धान 1886 कंबाइन भाव ₹ 4125

रतिया मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4331
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान 1886 कंबाइन भाव ₹ 3961
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3661

कैथल मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3750
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3200
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3660
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4370 मंदी 10
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4625 तेजी 25
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4340 तेजी 60
धान बासमती भाव ₹ 6310

जुलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4670 तेजी 49
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400 तेजी 69

पिहोवा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4321
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4621 तेजी 21
धान बासमती भाव ₹ 6311 मंदी 10

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4615 तेजी 4
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4370 तेजी 20

सफीदों मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4705
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4431

गोहाना मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3631
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3282
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3710
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4081 तेजी 231
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4386 तेजी 75
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4391 तेजी 391
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4690 तेजी 65


बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4652 तेजी 21
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4371 तेजी 40

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4651 तेजी 30
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4381 तेजी 30
धान 1885 भाव ₹ 4501
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3605

कलायत मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4680
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 4200
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4450

पूंडरी मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6191
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4625
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4416

बापोली मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4641

खनौरी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4355

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4631 मंदी 12
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4371 तेजी 60

फतेहगढ चुरिया मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4960
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4520
धान 1885 भाव ₹ 4250

जीवन नगर मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4250

गढ़मुक्तेश्वर मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600
धान ताज भाव ₹ 2750
धान RH10 भाव ₹ 3050
धान सरबती भाव ₹ 2700
धान सुगंधा भाव ₹ 3050
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3900
आवक 6000 बैग्स

जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3642
धान सुगंधा भाव ₹ 3100
धान सरबती भाव ₹ 2750
धान ताज भाव ₹ 2800
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4200
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4200
आवक 30000 बैग्स

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।