आपकी मंडी में कब मिलेगा 5000 का भाव | जाने इस रिपोर्ट में

 

किसान साथियो जैसा कि आप सबको पता है कि दिवाली के बाद से ही धान के भाव में एकाएक तेजी आ गई है। मंदी का माहौल जो कि जबरदस्ती बनाया जा रहा था वह अब गायब हो गया है। पंजाब की मंडियों में 1121 धान के भाव 5000 के आसपास बोले जाने लगे हैं। 1718 में भी 4800 कर आसपास की रेंज दिखने लगी है। चूंकि पिछले दो दिन में धान के भाव सुधरे है इसलिए मंडियों में धान की आवक एक बार फिर से थोड़ी सी और बढ़ने की संभावना है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जिन किसान साथियो ने 100-200 का उछाल लेने के लिए धान को ट्रॉली में रखा हुआ था वे अब मंडी की तरफ़ आ रहे हैं। इसलिए एकदम से आवक घटेगी ऐसा नहीं लगता। हमारा मानना है कि एक हफ्ते के बाद धान की आवक मात्र 25% रह जाएगी। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

दोस्तो मंडियों में 5000 के आसपास के भाव तो आ गए हैं लेकिन यह नज़ारा केवल 4-5 मंडियों में ही दिख रहा है। बाकी हरियाणा की मंडियों में अभी भी 1121 में 4600-4700 और 1718 में 4400 के आसपास के भाव बने हुए हैं। तो फिर ऐसा क्या है कि केवल पंजाब की मंडियों में तेज भाव मिल रहे है। आज की रिपोर्ट में हम इसी मुद्दे का विश्लेषण करेंगे। और हम यह भी पता लगाने की कोशिश करेंगे कि आपकी मंडी में 5000 के भाव कब तक दिख सकते हैं।

दोस्तो पिछले पांच साल से हम धान के भाव को कवर कर रहे हैं। इन पांच सालों में हमने यही देखा है कि पंजाब की मंडियों में धान के भाव 200 रुपये तक तेज रहते हैं। बासमती की क्वालिटी की बात करें तो पंजाब के बासमती का कोई भी राज्य मुकाबला नहीं कर सकता। जैसे जैसे हम दक्षिण की तरफ जाते हैं मिट्टी और मौसम का बदलाव होता है और उसी के हिसाब से बासमती की क्वालिटी में फर्क़ आ जाता है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान आदि राज्यों में बासमती की क्वालिटी को उतना अच्छा नहीं माना जाता जितना कि पंजाब और हरियाणा को माना जाता है। इसी लिए इन राज्यों में भाव भी कम रहते हैं।

चालू सीज़न में पंजाब की मंडियां फिसड्डी प्रदर्शन कर रही थी और भाव 4400-4500 के आसपास बने हुए थे। चूंकि पंजाब में इस साल 1121 और 1718 का रकबा घटा है इसलिए इसके भाव में उछाल तो आना ही था। ये बात तो हम शुरू से कह रहे थे। वैसे भी देखा जाए तो पिछले साल 10 जनवरी को बासमती 1121 में सीज़न के टॉप भाव 5350 रुपये के देखने को मिले थे। जनवरी आने में अभी काफी समय बचा है। डिमांड और सप्लाई को देखते हुए जनवरी आने से पहले ही धान में और तेजी आने की पूरी संभावना है।

क्या मिल रहे हैं टॉप भाव
किसान साथियों अगर टॉप भाव की बात करें तो बुधवार को पंजाब की तारांतरण मंडी में 1121 धान का टॉप रेट 4991 रुपये रहा जो कि 15 नवंबर का टॉप रेट था। इसके अलावा फतेहगढ चूरियां मंडी में 1718 में 4790 का टॉप भाव लगा है। बात DP1401 की करें तो समाना मंडी में 4600 के भाव लगे हैं। इसी तरह से 1885 और 1886 क्रमशः 4501 और 4125 के रहे। 1509 में 3745 और 1847 में 3600 के टोप भाव देखने को मिलें हैं।

आपकी मंडी में कब मिलेंगे 5000 के रेट
किसान साथियो इस समय सभी मिलर्स अपने अपने निर्धारित क्षेत्र में खरीद कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अभी अपने क्षेत्र में ही ठीक ठाक माल मिल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में जब मंडियों से माल समाप्त होता दिखेगा तो इधर उधर की मंडियों से खरीद करनी पड़ेगी। मंडियों में खरीद का कंपटीशन बढ़ जाएगा। और यही वह समय होगा जब आपको आपकी मंडी में 5000 का भाव मिलेगा । इस समय बासमती के भाव अपने पीक पर होंगे। एक बार मिलर्स का खरीद लक्ष्य पूरा हो गया तो फिर से भाव ढीले पड़ सकते हैं। मंडी भाव टुडे का अंदाजा है कि आने वाले 15 दिनों में ही यह परिस्थिति बनती दिख रही है। साथियो चूंकि इस बात का किसी को नहीं पता कि किस मिल का खरीद टार्गेट कब पूरा होगा इसलिए भाव के मामले में थोड़ा बहुत रिस्क बना रहेगा। आपसे निवेदन है कि मंडियों के भाव को प्रतिदिन मोनिटर करते रहें। जब तक भाव में उछाल आ रहा है धान को रोक कर रख सकते हैं। लगातार 3 दिन की गिरावट के बाद ही माल को निकालने का सोचें। भाव अभी भी अच्छे हैं जिन किसान साथियों को रिस्क नहीं लेना है वे अभी भी माल को निकालने के बारे में सोच सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से ही करें।

आपकी जानकारी के लिए धन के ताजा भाव नीचे अपडेट कर दिए गए हैं

टोहाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4625 तेजी 25
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3630 तेजी 20
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4250
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3315
धान 1886 कंबाइन भाव ₹ 4125
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4450 तेजी 40
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4150 तेजी 15
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4390 तेजी 65

सिरसा मंडी
धान PB1 भाव ₹ 4165
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3585
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3850
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3200
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4366

रतिया मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4411 तेजी 80
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4010
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3541 मंदी 120
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3305 तेजी 5

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4475 तेजी 15
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4660 मंदी 35
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3745
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3560 मंदी 110
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4350 मंदी 40

खनौरी मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4100

कलायत मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव 4150
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4435

यह भी पढ़े :-धान में आएगी तूफानी तेजी: जानिए इसकी वज़ह, अगर अभी तक धान नहीं बेचा है तो देखें ये रिपोर्ट

बपोली मंडी
धान 1121 हाथ भाव 4651 तेजी 10

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4645 तेजी 14
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4402 तेजी 41

सफीदों मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4444 तेजी 13
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4700 मंदी 5

रनिया मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4347
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3400

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4640 तेजी 25
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400 तेजी 30
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4290

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400 तेजी 30
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4325 मंदी 15
धान बासमती भाव ₹ 6125 मंदी 175

पानीपत मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400

घरौंडा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4660
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4390

हांसी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4425

जालौन मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3901
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3801

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4651
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4401 तेजी 20
धान 1885 भाव ₹ 4501

फतेहगढ चुरिया मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4780 तेजी 260
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4950 मंदी 10
आवक 30000 बैग्स

अलेवा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4635
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4340
धान 1886 भाव ₹ 3900

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4661 तेजी 9
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4410 तेजी 39

जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3600 मंदी 42
धान सुगंधा भाव ₹ 3051 मंदी 49
धान सरबती भाव ₹ 2750
धान ताज भाव ₹ 2850
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4200
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4200
आवक 2500 बैग्स

मुक्तसर मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4080
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4200
धान 1692 कंबाइन भाव ₹ 3535
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4675 तेजी 35
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3300

यह भी पढ़े :-धान में आएगी तूफानी तेजी: जानिए इसकी वज़ह, अगर अभी तक धान नहीं बेचा है तो देखें ये रिपोर्ट

बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4651 तेजी 26
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4400 तेजी 25

पाई मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6040

समाना मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3800
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3600
धान 1401 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4700
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4500

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1121 कम्बाइन भाव ₹ 4452
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4703 तेजी 4
धान 1718 कम्बाइन भाव ₹ 3900
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4439 मंदी 1
धान 1401 कम्बाइन भाव ₹ 4425
धान 1401 हाथ भाव ₹ 4551
धान बासमती हाथ भाव ₹ 6251
आवक 30000 बैग्स

अम्बाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4700
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4425

नारनोद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4650

अमृतसर मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4800 मंदी 111
धान 1121 कम्बाइन भाव ₹ 4600 मंदी 151
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4300 मंदी 51
धान 1718 कम्बाइन भाव ₹ 4100 तेजी 100
धान 1509 कम्बाइन भाव ₹ 3450 तेजी 25
धान 1847 कम्बाइन भाव ₹ 3250
आवक 150000 बैग्स

मानसा मंडी
धान 1509 कम्बाइन भाव ₹ 3545
धान 1847 कम्बाइन भाव ₹ 3200

उचाना मंडी
धान 1718 कम्बाइन भाव ₹ 4151
धान 1401 कम्बाइन भाव ₹ 4075
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4635
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4451

बटाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4985 मंदी 15
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4890
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4755
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4600
आवक 30000 बैग्स

जीवन नगर मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4300

हनुमानगढ मंडी
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4490

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।