फिर से शुरू हो सकता लाल सागर का रूट | क्या बासमती को होगा फायदा | जाने पूरी खबर

 

किसान साथियो बासमती के बाजार में इस समय दो तरह का ट्रेंड चल रहा है। कुछ वैरायटी में लगातार सुधार चल रहा है। और कुछ किस्मों में हल्के मंदे का रूझान भी जारी है। खास तौर पर 1401 और PB1 में पिछले एक हफ्ते से कमज़ोरी बनी हुई है। जबकि 1121 और 1718 में मामूली सुधार बना है। पंजाब हरियाणा और मध्य प्रदेश की मंडियों से भी अलग अलग तरह के रूझान मिल रहे है । एक तरफ जहां हरियाणा में सुधार हो rha hai वहीँ पंजाब और MP में ठहराव बना हुआ है। हमारे कुछ किसान साथी अपने माल को निकालने के बारे निकालने का मौका ढूंढ रहे हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही उनको मिल जाएगा। आज की रिपोर्ट में हम बासमती के बाजार में चल रही हलचलों का विश्लेषण करेंगे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
साथियो जैसा कि हमने उपर बताया कि बासमती 1121 में सुधार जारी है। 1121 के रेट जो कि पिछले दिनों 4600 तक पिट गए थे अब फिर से 4800 के उपर निकलने लगे हैं। जुलाना मंडी में 1121 के भाव फिर से 4821 तक जा चुके हैं। 1121 धान में पिछले 1 हफ्ते में भाव 100 रुपये तक तेज हो चुके हैं। 1718 में भी मामूली सुधार देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश की मंडियों में 1718 धान के भाव जो कि 4200 रुपये तक पिट गए थे वहाँ भी अब 4350 के आसपास के भाव देखने को मिल रहे हैं। बात 1401 की करें तो सिरसा मंडी में आज 1401 उपर में 4715 तक बिका है जबकि 1886 में यह रेंज 4666 के आसपास की चल रही है। MP की मंडियों में भी 1121 में आज सुधार दिखा है। डबरा मंडी में 1121 के भाव 4300 तक गिरने के बाद आज फिर से 4500 की रेंज में आ गए हैं। 1718 में भी भाव 4300 के आसपास बने हुए हैं। हालांकि PB1 के भाव में कोई खास सुधार हीं दिखा है। MP की पिपरिया मंडी में पूसा 1 के भाव 4250 के आसपास चल रहे हैं। उम्मीद लगायी जा रही है कि भाव में जल्दी ही सुधार देखने को मिल सकता है।

विदेशी बाजारों से अच्छी खबर
किसान साथियो खबर आ रही है कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शिपिंग कम्पनी मेसर्क  फिर से लाल सागर के रूट से जहाज भेजने की तैयारी में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले लाल सागर के आसपास के देशों के बीच तनाव बढ़ने के चलते बड़ी बड़ी शिपिंग कंपनियों ने इस रास्ते का इस्तेमाल करना बंद कर दिया था। और दूसरे रूट का प्रयोग किया जा रहा था जो कि काफी लंबा रूट है। अगर परिस्थितियों में सुधार होता है तो भारत के बासमती निर्यातकों के लिए यह एक सकारात्मक खबर है। पिछले दिनों रूट इस रूट पर चल रहे जहाजों पर हमला होने के डर के चलते जब रूट का इस्तेमाल बंद हुआ था उस समय धान के भाव 100 रुपये तक टूटे थे। अब देखने वाली बात यह कि भाव फिर से सुधरते हैं या नहीं।

बासमती में आगे क्या
दोस्तो प्राप्त सूचना के अनुसार पिछले दो दिन से बासमती चावल खास तौर से 1718 और 1121 में खरीदारों के सक्रिय होने की खबरें मिल रही है। पूरी संभावना है कि आने वाले दिनों में ईन किस्मों के धान के भाव बढ़ सकते हैं। अन्य किस्मों के बाजार समान बताये जा रहे हैं। चूंकि अभी बासमती के बड़े ऑर्डर नहीं मिले हैं इसलिए बाजार ठहरा हुआ है। बाज आरके जानकारों का मानना है कि जैसे ही ईरान और सऊदी से नए निर्यात ऑर्डर मिलेंगे बाजार फिर से चल सकते हैं। जिन किसान साथियो साथियों को रिस्क नहीं लेना है वे 1121 में 4800 के उपर अपना माल निकाल सकते हैं और 1718 के किसान भी 4700 के उपर के भाव में अपना माल निकाल सकते हैं। जिन किसान साथियो में 200 रुपये तक का नुकसान झेलने की क्षमता है वे और 15-20 दिन इंतज़ार कर सकते हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में आपको फिर से पुराने वाले भाव मिल जायें। PB1 और 1401 के किसान भी थोड़ा और इंतजार कर सकते हैं। किसान साथियो व्यापार आपको अपने विवेक से ही करना है।

आपकी जानकारी के लिए धान के ताजा भाव की अपडेट नीचे दे दी गई है।

कलायत मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4715 तेजी 45
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4765

गोहाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4716 तेजी 40
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4781 मंदी 1

उचाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4761
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4661

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4770 तेजी 9

खरखौदा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4721 तेजी 20
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4621 तेजी 20

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4820 तेजी 60
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4700
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4750

नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4791
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4700


टोहाना मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4700 तेजी 40
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3925
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4500
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4650 मंदी 30
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4400

सिरसा मंडी
धान PB1 भाव ₹ 4400 मंदी 62
धान 1401 भाव ₹ 4676 मंदी 35
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3970 मंदी 30
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4427

रतिया मंडी
धान 1886 भाव ₹ 4500
धान 1401 भाव ₹ 4700 तेजी 9
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3915
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3800
धान PB1 भाव ₹ 4511

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4670

जुलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4826 तेजी 26
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4721 तेजी 21
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4725

रानियाँ मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4681 मंदी 13

खनौरी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4680
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4740
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 4650

मुक्तसर मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4600 मंदी 80
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4530
धान 1692 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4800 मंदी 20
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 4000 तेजी 10
आवक 35000 बैग्स

कोटकपूरा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4500 मंदी 150
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4755 मंदी 195
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3910 मंदी 15
आवक 8000 बैग्स


डबरा मंडी ( पिछले दो दिन में तेजी)
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4500 तेजी 200
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4350 तेजी 100
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 3950 तेजी 100
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3850 तेजी 100
आवक 15000 बैग्स

उदयपुर मंडी
धान पूसा भाव ₹ 4285

राईसेन मंडी
धान क्रांति भाव ₹ 2442/2820
धान 1121 भाव ₹ 2900/4171
धान p1 भाव ₹ 3950/4251

पिपरिया मंडी
धान पूसा 1 भाव ₹ 3500-4250
धान 1509 भाव ₹ 3300-3799
धान 1121 भाव ₹ 3405-4060
धान 1692 भाव ₹ 3772-3850
धान P6 भाव ₹ 4228-4600

बूंदी मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4380 तेजी 51
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3970
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3841 मंदी 19
धान सुगंधा भाव ₹ 3221
आवक 45000 बैग्स

कोटा मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3800
धान सुगंधा भाव ₹ 3100
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4300
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4250
धान पूसा भाव ₹ 4300
आवक 40000 बैग्स

अलीगढ़ मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3770 तेजी 5
धान सुगंधा भाव ₹ 3185 तेजी 35
धान सरबती भाव ₹ 2850 तेजी 30
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4360 तेजी 30
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3585
आवक 10000 बैग्स

एटा मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3500
धान ताज भाव ₹ 2800
धान सुगंधा भाव ₹ 3000
धान सरबती भाव ₹ 2600
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4100
धान 1847 हाथ भाव ₹ 3400
आवक 5000 बैग्स

मैनपुरी मंडी
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3450 तेजी 50
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4000
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3900
धान ताज भाव ₹ 2800
आवक 10000 बैग्स

गोहद मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4225
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 3650

जहांगीराबाद मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3781
धान सुगंधा भाव ₹ 3131
धान सरबती भाव ₹ 2801
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4371
आवक 2000 बैग्स

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।