गोहाना मंडी में धान के भाव 4700 के पार होने पर किसानों के चेहरे पर दिखी खुशी की झलक

 

किसान साथियो हरियाणा की मंडियों में पिछले कई दिनों से लगातार धान की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। धान की बढ़ती कीमते देख किसान अपने धान को भारी मात्रा में मंडियों में ले जा रहे है इससे मंडियों में आवक भी बढ़ रही है किसानों को धान की अच्छी कीमते मिलने से उनके चेहरे पर रौनक लौट आई है। पिछले साल की तुलना में इस साल धान के भाव काफी अच्छे मिल रहे हैं। इस साल धान के भाव गोहाना अनाज मंडी में धान 1121 के भाव 4700 रुपए को पार कर चुके है। किसानों को अभी भी उम्मीद है कि इस साल उनकी फसल के भाव 5000 तक मिल सकते हैं। किसानों को धान के अच्छे भाव मिलने से अबकी बार उनके मुनाफे में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगर मंडी के अधिकारियों की मानें तो उनका कहना है की इस साल धान के अच्छे भाव होने से मंडियों में पिछले साल के मुकाबले में आवक भी ज्यादा हो रही है। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

साथियों धान की कीमते तेज होने से किसानों का फ़ायदा बढ़ रहा है जिससे लागत भी पूरी तहा से वसूल हो सकेगी। कई बार धान के भाव कम मिलने के चलते किसानों की लागत भी पूरी नहीं हो पाती है। कुछ दिन पहले हुई हड़ताल से धान के भाव में 500 रुपए तक की गिरावट से किसानों में निराशा देखने को मिली थी, लेकिन अब फिर से मंडी में भाव में तेजी से किसानों व आढ़तियों दोनों को फायदा हो रहा है। मंडियों में धान के भाव में तेजी आने से किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक देखी जा रही है। जिन किसानों ने अपनी फसल को रोक रखा था अब वे भी मंडियों में अपनी फसल को लेकर पहुंच रहे हैं। बासमती धान ने करायी किसानों की मौज, अभी और बढ़ेंगे भाव, देखें पूरी खबर

गोहाना मंडी में काम करने वाले आढ़तियों ने बताया कि इस साल गोहाना मंडी में पिछले साल की तुलना मे धान की सभी किस्मों के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। हड़ताल के खतम होने के बाद से ही लगातार धान के भाव बढ़ते जा रहे है, जिसके चलते अलग-अलग किस्मों के धान की फसलों के आम भाव 4000 तक पहुंच चुके है। 1121 धान की किस्म के भाव तो 4700 रूपये के स्तर को पार कर चुके है। पिछले दिनो एक्सपोर्टर पर सरकार ने जो कंडीशन लगाई थी उसकी लिमिट को कुछ कम करने से विदेशी बाज़ारों से ग्राहकों की संख्या बढ़ी है जिसके चलते यह तेजी देखी जा रही है। उन्हें उम्मीद है कि इस साल धान के भाव में और तेजी आ सकती है लगभग 5000 रुपए तक पहुँच सकते है आढ़तियों का कहना है कि आज 27 अक्टूबर को एक्सपोर्टर और सरकार की मीटिंग है। इस मीटिंग में लिया गया फैसला ही धान का भविष्य तय करेगा की धान का भाव 5000 रुपए तक जायेगा या 4700 से भी नीचे के भाव मिलेंगे। फिलहाल रोजाना एक लाख क्विंटल तक धान की आवक हो रही है और आने वाले एक से दो दिनों में आवक और बढ़ने की उम्मीद है। व्यापार अपने विवेक से करे

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।