बासमती निर्यातक UP और MP की तरफ कर सकते है रुख
साथियों जैसा कि आप सब जानते हैं कि पंजाब और हरियाणा में आई बाढ़ ने इस बार बासमती चावल की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। पंजाब, जो देश में बासमती का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है, वहां के धान के खेत पानी में डूब जाने से किसानों को तो नुकसान हुआ ही है साथ-साथ चावल निर्यातकों की चिंता भी बढ़ गई है। बता दें कि अभी तक सिर्फ अंदाज़े लगाए जा रहे हैं और नुकसान के सही आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है। भारत ने पिछले साल 60 लाख टन बासमती निर्यात किया था और अब 65 लाख तक की डिमांड का अनुमान है। ऐसे में निर्यातक बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पहले से ही यूपी और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की ओर रुख कर रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारत में लंबे दाने वाले बासमती चावल का करीब 75% उत्पादन पंजाब और हरियाणा से आता है, ऐसे में यहां के हालात पूरे उद्योग के लिए अहम हैं। यही वज़ह है कि इस साल बासमती 1509 के भाव पिछले साल से 400 रुपये तक बेहतर मिल रहे हैं। फ़िलहाल बासमती उत्पादक मंडियों में 15-18 लाख बोरी की आवक हो रही है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
आने वाले कुछ दिनों में आवक को देख कर ही सही नुकसान का अंदाजा लग सकेगा। खास बात यह है कि यूपी और मध्य प्रदेश से इस साल अच्छी पैदावार की रिपोर्ट मिल रही है, जिस पर निर्यातक भरोसा कर रहे हैं। भारत पहले से ही दुनिया का सबसे बड़ा बासमती निर्यातक देश है और पिछले 2-3 साल से 50 लाख टन से ज्यादा बासमती चावल की सप्लाई करता है, जिसमें सऊदी अरब, इराक, ईरान, यूएई, यमन, अमेरिका, ब्रिटेन, कुवैत, ओमान और क़तर जैसे बड़े खरीदार शामिल हैं। बाढ़ ने जहां पंजाब-हरियाणा के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं निर्यातक अपने अनुबंध पूरे करने के लिए नए रास्ते तलाश रहे हैं। इस समय हालात ऐसे हैं कि अगर पंजाब और हरियाणा का नुकसान गहरा हुआ तो यूपी और मध्य प्रदेश में किसानों को बढ़िया रेट मिल सकते हैं। 2025-26 में इन्हीं राज्यों की पैदावार ही भारतीय निर्यात को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।