बासमती किसानों के लिए बुरी खबर | धान की तेजी पर लगा ब्रेक | क्या और मंदा होगा धान | जाने रिपोर्ट में

 

किसान साथियों इस सीज़न हड़ताल और बरसात के दो चार दिनों को छोड़ दें तो बासमती के बाजार में बहुत कम दिन ऐसे आए हैं जब बासमती में मंदा देखने को मिला हो। लेकिन बड़े दिनों बाद शनिवार और रविवार का दिन बासमती धान के किसानों की लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। धान के भाव में 50 से लेकर 100 रुपये की कमजोरी देखने को मिली। हालांकि एक दो मंडियां ऐसी भी रही जहां पर शनिवार को तेजी देखने को मिली थी। उदाहरण के लिए हरियाणा की मतलोडा मंडी में बासमती 1121 और 1718 के रेट 5200 और 5100 का स्तर भी छूते नजर आए। लेकिन कुल मिलाकर बाजार में मंदी का ही माहौल छाया रहा। अब किसानों के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा कि क्या बासमती के बाजार में तेजी समाप्त हो चुकी है, आगे और तेजी आएगी या नहीं ।दोस्तो आज की रिपोर्ट में हम इसी सवाल का जवाब ढूँढने की कोशिश करेंगे WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

ताजा मार्केट अपडेट
दोस्तो रविवार के दिन ज्यादातर मंडियां तो बंद ही रही थी जिन मंडियों में थोड़ा बहुत व्यापार हुआ वहां पर खरीदारों ने कुछ खास रुचि नहीं ली। बासमती 1121 धान के भाव में 100 रुपये तक की कमजोरी देखने को मिला जहां शुक्रवार को बासमती 1121 के भाव हरियाणा की मंडियों में 5000 के पार हो गए थे वह रविवार को 4850 के आसपास की रेंज में घूमते दिखाई दिए। इसी तरह से पंजाब की मंडियों में भी 1121 के भाव सो रुपए टूटकर 5100 से 5200 की रेंज में आ गए। बात 17 18 धान की करें तो यहां भी ₹50 के आसपास की कमजोरी देखने को मिली है हरियाणा की मंडियों में बासमती 17 18 के भाव 4700 से 4750 की रेंज में रहे। जबकि पंजाब में यह रेंज 4900 के आसपास रही।

1401, 1885 और 1886 में क्या है रूझान
किसान साथियों जिस हिसाब से धान 1121 और 17 18 के भाव में कमजोरी देखी है उसे हिसाब से 1885 1886 और 1401 में कमजोरी नहीं दिखी है। धान 1401 के भाव आज भी 5050 के आसपास चल रहे हैं जबकि 1885 में 4800 और 1886 में 4700 के टॉप भाव बने हुए हैं।

1847, 1692 और 1509 की अपडेट
मंडियों में 1509 और धान की आवक बहुत कम हो गई है। तथा इस  धान के भाव में कोई खास कमजोरी नहीं दिख रही है। पंजाब और हरियाणा की मंडियों में इसके भाव 4100-4200 के बीच बने हुए हैं। जबकि UP और MP की मंडियों में 3800-3900 के आम भाव हैं। बात 1847 की करें तो यहाँ भी 4000-4100 के भाव आसानी से मिल रहे हैं।

बासमती 30 और PB1 के रेट
पिछले हफ्ते में बासमती 30 नंबर धान में खास तरह की तेजी देखने को मिली थी बासमती 30 के टॉप भाव फिर से 6600 के पार चले गए थे। हालांकि उसके बाद रविवार को यहां भी मामूली कमजोरी देखने को मिली है और अब भाव 6400 से 6500 के बीच चल रहे हैं। मंडी भाव टुडे का मानना है कि बासमती 30 में 6500 का भाव अच्छा भाव है और यहां पर निकल जाना चाहिए। बात PB1 धान की करें तो 4650 के भाव हरियाणा और 4300-4400 के भाव MP की मंडियों में चल रहे हैं। यहां पर भी 50-100 की कमजोरी दिखी है।

चावल के भाव पर क्या है अपडेट
किसान साथियो 1718 धान के भाव को छोड़ दें तो चावल के बाजार में कोई कमजोरी नहीं दिखी है। बासमती के बाजार में इस समय चावल के भाव भी अपने टॉप रेट के आसपास चल रहे हैं। 1121 के नए स्टीम क्वालिटी के टॉप माल के रेट 10400 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं और यह अभी तक का सबसे ऊंचा भाव है। इसी तरह से 1718 में भी 9400 की रेंज बनी हुई है और ये भी अब तक का टॉप रेट है।  हालांकि सेला क्वालिटी में 100 रुपये की गिरावट जरूर देखने को मिली है। अन्य वैरायटी की बात करें तो 1509 में 8400, 1401 में 9300, और पूसा में 8900 के भाव बने हुए हैं। सभी किस्मों के ये अब तक के टॉप भाव हैं। देखा जाए तो इस हफ्ते चावल का बाजार इन्हीं भावों पर स्थिर बना हुआ है। इसमें कोई नयी बढ़त नहीं बनी है। चावल के भाव का इस समय यही इशारा है कि भाव अपने टॉप लेवल के आसपास चल रहे हैं। अगर विदेशी बाजारों से कोई नया ऊंचे भाव का ऑर्डर नहीं मिलता है तो भाव के इसी रेंज में बने रहने की संभावना प्रबल है।

आज कैसा खुला है बाजार
बात आज के बाजार की करें तो 1885 धान में 4900 तक के भाव लग चुके हैं। इसके अलावा 1509 में 4150, 1718 में 4750, 1401 में 5050 और 1847 में 4050 तक के रेट लग चुके हैं। 1121 की अपडेट अभी तक नहीं मिल पायी है।

क्या और मंदी आएगी
किसान साथियो मंडी भाव टुडे का मानना है कि यहां आगे धान में बड़ी मंदी की संभावना ना कर बराबर है। यह ब्रेक जो दिखाई दे रहा है यह एक निर्यात ऑर्डर मिलते ही गायब हो जाएगा। अगर नया ऑर्डर नहीं भी मिलता है तब भी बासमती के बाजार में बड़ा मंदा दिखाई नहीं देता है। बुरी से बुरी परिस्थिति में हो सकता है कि 100-50 रुपये भाव और टूट जाएं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि जिन किसान साथियो ने अभी तक माल रखा हुआ है वे इतना रिस्क लेकर तो चल ही रहे हैं। मंदी का पहला दिन था एक दो दिन और माहौल को देखा जाएगा उसके बाद ही भाव की सही दिशा का अंदाजा लग पाएगा। अगर दो तीन दिन में तेजी नहीं लौटती है उस कंडीशन में भी धान को निकालने में समझदारी होगी। जिसने किसान साथियो को भारी रिस्क लेना है वो मकर संक्रांति तक इंतजार कर सकते हैं। साथियो व्यापार आपको अपने विवेक से ही करना है।

आपकी जानकारी के लिए रविवार तक के भाव की ताजा अपडेट नीचे दे दी गई है।

हांसी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4850
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4750

समालखा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4851
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4721
धान 1885 हाथ भाव ₹ 4751

 खुरहंड मंडी कानपुर
धान 1718 भाव ₹ 4300
धान 1121 भाव ₹ 4450

नजफगढ़ मंडी
अराइवल 10’000. बैग्स
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4881
धान 1718 हाथ भाव ₹4681

नरेला मंडी धान
धान 1509 भाव ₹ 3951
धान ताज भाव ₹3225
धान Rh10 भाव ₹ 2840

खैर मंडी धान
धान सरबती भाव ₹ 2901
धान सुगंधा भाव ₹ 3151
धान 1718 भाव ₹ 4452
धान 1847 भाव ₹ 3852
धान 1121 भाव ₹ 4601
धान DP भाव ₹ 4562
धान 1509 हाथ भाव ₹3821

गोहाना मंडी धान
धान 1718  हाथ भाव ₹4771
धान 1121  हाथ भाव ₹4881

इस्माईलाबाद मंडी धान
धान बासमती भाव ₹6350
धान 1121 भाव ₹ 4850

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव 4831
धान 1718 हाथ भाव 4771

जींद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹4831
धान 1718 हाथ भाव ₹4731
धान 1401 कंबाइन भाव ₹4831

कैथल मंडी धान
धान 1401 भाव ₹ 4890
धान 1718 हाथ भाव ₹4800
धान बासमती भाव ₹6400
धान सरबती भाव ₹ 2990


पेहवा मंडी धान
धान बासमती भाव ₹ 6350

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।