बासमती का निर्यात बढ़ाने के लिए के एक और बड़ा कदम

 

साथियों भारत का बासमती चावल दुनिया भर में अपनी खुशबू, स्वाद और उम्दा क्वालिटी के लिए जाना जाता है और भारत आज भी इस प्रीमियम चावल का सबसे बड़ा निर्यातक देश बना हुआ है। एपीडा के चेयरमैन अभिषेक देव ने बासमती चावल के निर्यात को और मजबूत करने के लिए कई घोषणा की है। उनके अनुसार हरियाणा के करनाल और पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की दो नई बासमती टेस्टिंग लैब्स स्थापित की जाएंगी, जहाँ पेस्टिसाइड, डीएनए, धातुओं और क्वालिटी की हाई-टेक जांच की जा सकेगी। इसके साथ ही दिल्ली में बासमती गैलरी और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रिसर्च एंड ट्रेनिंग फार्म भी बनाया जाएगा ताकि भारत के बासमती को वैश्विक बाजार में एक प्रीमियम ब्रांड के रूप में और मजबूती से पेश किया जा सके और अब लक्ष्य नए बाजार तलाशने का है ताकि निर्यात के अवसर और बढ़ें।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

1 अप्रैल से 30 अगस्त 2025 तक भारत ने करीब 27 लाख टन बासमती चावल का निर्यात विभिन्न देशों को किया है, जबकि 2024-25 में कुल निर्यात 60 लाख टन तक पहुंच गया। पंजाब में आई भारी बाढ़ ने बासमती की फसल को नुकसान पहुंचाया है, जिससे उत्पादन और निर्यात दोनों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। भारत को अपनी बासमती क्वालिटी और ट्रेसेबिलिटी सिस्टम को और मजबूत करना होगा क्योंकि वैश्विक बाजार में पाकिस्तान और अन्य देशों की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है। वहीं घरेलू बाजार में भी इस समय चावल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

मुंबई के वाशी मंडी में बासमती 1401 के भाव ₹7,600 और बासमती 1121 के भाव ₹8,300 प्रति 100 किलो हैं। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि दिवाली के बाद मांग थोड़ी घट सकती है लेकिन लंबे समय में बासमती की वैश्विक डिमांड बरकरार रहेगी। सरकार द्वारा टेस्टिंग लैब, ट्रेनिंग फार्म और गैलरी जैसे कदम इस उद्योग को नई दिशा देंगे। चावल की स्थिर कीमतें यह संकेत दे रही हैं कि त्योहारों के बाद भी बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव फिलहाल नहीं होगा, लेकिन आने वाले महीनों में निर्यात के नए सौदे तय होने से बाजार में फिर से हलचल देखने को मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। चावल की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।