1509 दे रहा इशारा जाने नए सीज़न में क्या खुलेंगे धान के रेट
साथियों अगर मंडी मार्केट मीडिया से जुड़े हैं तो आपने हमारे द्वारा 15 दिन पहले दी गई रिपोर्ट जरूर देखी होगी जिसमें हमने बताया था कि बासमती 1509 का भाव 3500 के स्तर को पार कर सकता है। बासमती का बाजार में ठीक हमारे विश्लेषण के हिसाब से ही अपनी चाल दिखाई है और आज की डेट में 1509 धान ₹3500 के पार हो गया है । इक्का दुक्का मंडियों में तो 3600 तक के भाव भी देखने को मिल रहे हैं। बटाला मंडी में आज 1509 ऊपर में 3685 तक बिक गया। तरनतारन और अमृतसर में 1509 के भाव क्रमशः 3549 और 3552 के रहे। साठी धान 1509 की फसल लगभग पूरी हो चुकी है और अब मुख्य फसल की आवक पंजाब और हरियाणा में शुरू हो चुकी है । हालांकि बारिश की वजह से खेतों में पानी भरा हुआ है और कंबाइन की कटाई में दिक्कत आ रही है। यही वजह है कि
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
धान की आवक उतनी नहीं हो रही है जितनी होनी चाहिए। बारिश और बाढ़ के कारण पंजाब और हरियाणा में 20% तक का नुकसान बासमती की फसल का बताया जा रहा है। धान के भाव में तेजी का यही सबसे बड़ा कारण है। धान की तर्ज पर चावल के भाव भी धीरे-धीरे तेज होने लगे हैं। 1718 सेला चावल जो कि पिछले महीने 6600 चल रहा था अब 6900 तक पहुंच चुका है। इसी तरह से 1121 चावल स्टीम क्वालिटी 8200 से बढ़कर अब 8800 तक बोला जा रहा है। एमपी की मंडियों में फिलहाल धान की आवक नहीं हो रही और उम्मीद है कि इस बार PB1 धान के भाव पिछले साल से ₹300 से 500 तक तेज खुल सकते हैं। इस समय मंडियों में 1509 के अलावा किसी अन्य धान की खास आवक नहीं हो रही है और क्वालिटी के हिसाब से भाव बढ़िया चल रहे हैं अच्छे निर्यात को देखते हुए बासमती की बाकी किस्मों के भाव भी 500 रुपये तक तेज खुलने की उम्मीद है। 1121 में 4500+, 1718, 1885 में 4000 के उपर के भाव मिलने की संभावना है। बात 1401 और PB1 की करें तो यहां भी क्रमश 3800 और 3500 तक के भाव खुल सकते हैं। इस समय 1509 के भाव बढ़िया चल रहे हैं इसलिए थोड़ा थोड़ा माल निकाल कर चलना चाहिए। व्यापार अपने विवेक से करें
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।