मक्का के बाजार में तेजी बनेगी या नहीं - रिपोर्ट 

 

साथियों बिहार के मक्का बाजार में पिछले दिनों जो हल्की तेजी देखी गई थी उसमें अब अब ठहराव दिखाई दे रहा है और भाव क्वालिटी और पहुंच के हिसाब से ₹2000 से ₹2350 प्रति क्विंटल के बीच स्थिर हो गए हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि दक्षिण भारत की मांग में अचानक गिरावट आई है। दरअसल, पहले दक्षिण भारत के खरीदारों ने बिहार से माल उठाना शुरू किया था, लेकिन जैसे ही उत्तर प्रदेश से सस्ता माल मिलने लगा, उनकी रुचि बिहार की ओर कम हो गई। इससे न केवल व्यापार की गति धीमी हुई, बल्कि स्थानीय बाजार भी रेंजबाउंड हो गया है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि जब तक दक्षिण भारत से दोबारा खरीदारी मजबूत नहीं होती, तब तक बाजार में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। उपर से सावन का महीना होने के कारण पोल्ट्री की डिमांड भी कमजोर है जिससे उबरने में 15 दिन और लगेंगे। कल गुलाब बाग मंडी में मक्का का भाव 2350 रुपए प्रति क्विंटल, कासगंज मंडी में मक्का ₹2060 प्रति क्विंटल पर बिका। वहीं देवास मंडी में 2200 रुपए प्रति क्विंटल, बदायूं मंडी भाव ₹2050 और धामनोद  मंडी भाव 2270 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। बिहार से दक्षिण भारत तक माल भेजना भी लॉजिस्टिक कॉस्ट के चलते महंगा पड़ रहा है। जिस पर परिवहन खर्चा अलग से जुड़ता है।  ऐसे में जब दक्षिण के खरीदार बिहार से दूरी बना रहे हैं। दूसरी ओर, गुलाबबाग मंडी की बात करें तो यहां आवक में भी गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल गुलाबबाग मंडी में लगभग 7 से 8 हजार टन की अनुमानित आवक बताई जा रही है, जो सामान्य से कम मानी जा रही है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मक्का की फसल अब लगभग खत्म हो चुकी है लेकिन बिहार में काफी स्टॉक है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

बिहार से 30 लाख टन मक्का की सप्लाई पूरे भारत में हो चुकी है और अभी भी 15 लाख टन के आस पास स्टॉक बताया जा रहा है।  देशभर में मक्का की खेती का रकबा इस साल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इस साल मक्का की बुआई 71.21 लाख हेक्टेयर पर पहुँच गई, जो पिछले साल के 61.73 लाख हेक्टेयर से कहीं ज्यादा है। किसान इस बार मक्का की ओर इसलिए भी झुके हैं क्योंकि सोयाबीन और कपास में बाजार भाव कमजोर रहे हैं, यानी जब मक्का के बाजार में सुस्ती है, तब भी खेतों में मक्का की मौजूदगी बढ़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में बाजार पर और दबाव पड़ सकता है, खासकर तब तक जब तक दक्षिण भारत से मांग दोबारा नहीं उठती। इथेनॉल कम्पनियों की डिमांड का कितना सहारा बाजार को मिलता है ये देखने वाली बात होगी। व्यापार अपने विवेक से करें।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

दिल्ली (DELHI OPEN) मंडी
मक्का (MAKKA)

उत्तर प्रदेश लाइन (UP LINE) भाव ₹ 2200
बिहार लाइन (BIHAR LINE) भाव ₹ 2350

छिंदवाड़ा (CHHINDWADA) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 2200 से ₹ 2330

अलिराजपुर (ALIRAJPUR) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 2300

जोबट (JOBAT) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 2000 से ₹ 2400

सियाना बुलंदशहर - उत्तर प्रदेश (SIYANA BULANDSHAHAR - UTTAR PRADESH) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 2030

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

कथवाडा (KATHWADA) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 2155

औरंगाबाद - महाराष्ट्र (AURANGABAD - MAHARASHTRA) मंडी
मक्का (MAKKA)

सांगली (SANGLI) भाव ₹ 2425 से ₹ 2625
सह्याद्री (SAHYADRI) भाव ₹ 2400
गोकाक (GOKAK) भाव ₹ 2385
गुलाबबाग पूर्णिया (GULABBAGH PURNIA) भाव ₹ 2175 से ₹ 2350

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

जहांगीराबाद (JHANGIRABAD) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 2100 मंदी ₹ 50
आवक 2000 बोरी

भुसावल (BHUSAWAL) मंडी
मक्का (MAIZE) भाव ₹ 2320
आवक 300 क्विंटल

धुलिया (DHULIA) मंडी
मक्का (MAIZE) भाव ₹ 2000 से ₹ 2200
आवक 200 क्विंटल

जबलपुर (JABALPUR) मंडी
मक्का (MAKKA) भाव ₹ 1600 से ₹ 2110
आवक 20/22 बोरा (BAG)

मक्का खरीदी भाव (MAIZE PURCHASE RATES)

ABIS राजनंदगांव (RAJNANDGAON) भाव ₹ 2425 (UP & BIHAR)
ABIS राजनंदगांव (RAJNANDGAON) भाव ₹ 2425 (MP & MS)
धानुका नीमच (DHANUKA NEEMUCH) भाव ₹ 2180
तिरुपति घाटाबिल्लोद (TIRUPATI GHATABILLOD) भाव ₹ 2300
ZIRCON ADVANCE आगर मालवा (AGAR MALWA) भाव ₹ 2290

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें