सरसों के भाव में चल रही गिरावट कब रुकेगी | जाने 28 अगस्त 25 की सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट
पिछले दो दिनों में सरसों के बाजार में ₹100 की गिरावट देखी गई है। कल बुधवार को जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव ₹25 टूटकर ₹7,350, भरतपुर में ₹6,925, दिल्ली में 42% कंडीशन सरसों ₹100 की गिरावट के साथ ₹7000 और चरखी दादरी में 7100 रुपए प्रति क्विंटल बोली गई।, वहीं सलोनी प्लांट पर सरसों का भाव कल 7975 रुपए प्रति क्विंटल रहा । हालाँकि सीमित आवक और खपत के सीजन ने बाजार को सम्भाला जरूर है लेकिन भाव ऊंचे होने के कारण सरसों तेल की मांग फिलहाल कमजोर बनी हुई है। इसके अलावा विदेशी कनौला तेल का आयात होने की खबर ने भी दबाव बढ़ाया है। सरसों कच्ची घानी तेल के भाव भी ₹1,550–1,565 प्रति 10 किलो के बीच बोले गए। सरसों खल भी इस समय कमजोर दिखाई दे रही है और बाजार में इसके भाव 2250 से 2350 रुपए बोले जा रहे हैं। हमने पहले भी कहा था कि
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
सरसों का बाजार केवल तेल के दम पर उपर जा रहा था और इसे खल के भाव का सपोर्ट नहीं है। चीन को बढ़ रहे निर्यात से खल में सुधार की उम्मीद जरूर बँधी है लेकिन कोई बड़ा सुधार फ़िलहाल नहीं दिख रहा। खल के कमजोर रेट को देखकर ही हमने सरसों के भाव 2021 के उपर नहीं जाएंगे इसका भी स्पष्ट जिक्र किया था। चूंकि बाजार अपने उपरी स्तर से 300 रुपये गिर चुके हैं इसलिए निचले भाव पर खऱीद निकलने से आज बाजार स्थिर से मजबूत खुल सकता है, लेकिन तेजी टिकने की उम्मीद कम है। ऐसे में कारोबारी जरुरत अनुसार ही खरीदारी करें और हर तेजी पर मुनाफा वसूली करते रहें। त्योहारों का सीजन नजदीक है, जिससे खपत जरूर बढ़ सकती है, लेकिन विदेशी तेलों की मौजूदगी और कमजोर मांग सरसों तेल पर दबाव बनाए हुए है। दिवाली से पहले एक बार सरसों में ₹200 की तेजी और देखने को मिल सकती है लेकिन इस समय बाजार में इतना ही रिस्क भी बना हुआ है। रिस्क रिवार्ड फैक्टर अनुकूल नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।