जल्द खुलेगा गेहूं चोकर का निर्यात जाने कितने बढ़ेंगे रेट

 

गेहूं का बाजार बिल्कुल हमारे द्वारा दी जा रही रिपोर्ट के अनुसार चल रहा है। भाव धीरे धीरे ही सही लेकिन उपर की तरफ रुख किए हुए हैं। स्टॉक लिमिट लगाने के बाद दिल्ली में गेहूं के भाव ₹2,815 के निचले स्तर तक गिरने के बाद कल फिर से ₹2,840 प्रति क्विटल पर पहुंच गए। गेहूं की लगातार घट रही आवक, चोकर का निर्यात खुलने की चर्चा, लगातार खरीदारी में रुचि और मौजूदा भावों पर बिकवाल कम होने के कारण बाजार को सहारा मिल रहा है। सरकार द्वारा गेहूं चोकर(Wheat Bran) निर्यात शुरू करने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। लेकिन सूत्रो से खबर मिल रही है कि सरकार ने निर्यात खोलने की बात को मान लिया है और अब इस पर जल्दी ही औपचारिक आदेश आ सकता है। सरकार कुछ नियम व शर्तें लगाकर गेहूं चोकर का निर्यात खोल सकती है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

बता दें कि इसकी वजह से खरीदारी में कोर्ड अधिक सक्रियता नहीं है क्योंकि मिलर्स पिछले एक महीने से यह बात सुन रहे हैं। अगर गेहूँ चोकर का निर्यात खोला जाता है, तो गेहूं के भाव में 40-50 तक का सुधार आ सकता है बड़ी तेजी नहीं बनेगी क्योंकि क्योंकि बांग्लादेश जैसे आयातकों को अन्य देशों से अपेक्षाकृत प्रतिस्पर्धी दरों पर गेहूँ (और चोकर) मिल रहा है। इस समय कोलकाता मे चोकर लगभग 2100 रुपये और बांग्लादेशी चोकर लगभग 2350-2400 रुपये में बिक रहा है। गेहूं के बाजार को देखें तो कल शाहजहांपुर में गेहूं का भाव 2565 कोटा में मिल क्वालिटी 2620 और इंदौर में मिल क्वालिटी का रेट ₹2700 तक चल रहा है। त्यौहारी सीज़न को देखते हुए सितम्बर महीने में गेहूं के भाव के 2900 के पार जा सकते हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। मात्र 600 रुपये में 6 महीने तक गेहूं की डेली रिपोर्ट और खबरों के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।