उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -15 Sep 2025

 

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों इस सप्ताह उड़द बाजार में आयातित बर्मा FAQ क्वालिटी की कीमतें चेन्नई और मुंबई पोर्ट पर कमजोर मांग और नए कंटेनरों की आमद से दबाव में रहीं और भाव ₹7,200 प्रति क्विंटल तक सीमित दिखे, वहीं SQ क्वालिटी के दाम चेन्नई में बढ़कर ₹7925 और FAQ के भाव 7150 तक पहुंच गए। दिल्ली मार्केट में SQ भाव 8250 और FAQ का भाव गिरकर ₹7,550 रहा जबकि पिछले साल इसी समय यह ₹8,725 था, यानी सालाना आधार पर लगभग ₹1,175 की गिरावट दिखी। घरेलू मंडियों में गुन्टूर और चंदौसी में पॉलिश व बिटी उड़द के भाव ₹7,500,जबलपुर में ₹7,300, बीदर, लातूर, सोलापुर और दुधनी में आवक बढ़ने से भाव ₹5,000–7,300 के बीच रहे। दाल बाजार में उड़द दाल के दाम मुंबई में ₹10,600, गुन्टूर गोटा 10,300 और बिकानेर-जलगांव में ₹10,200 तक मजबूती से टिके, हालांकि पिछले साल के मुकाबले अब भी करीब ₹1,800 सस्ते हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

इंटरनेशनल लेवल पर चेन्नई पोर्ट पर बर्मा FAQ का CNF ऑफर $800/टन और SQ $880/टन पर स्थिर रहा, जबकि ब्राजील ग्रेड-1 भी $890/टन पर कोट हुआ। इस साल भारत में 12 सितंबर तक खरीफ उड़द की बुवाई 23.66 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है, जो पिछले साल के 22.14 लाख हेक्टेयर से करीब 6.87% ज्यादा है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना हैं कि बाजार अभी ₹7,950 प्रति क्विंटल के दायरे में रह सकता है, क्योंकि अच्छी क्वालिटी की बोल्ड वैरायटी सीमित है और महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान व यूपी जैसे राज्यों में ज्यादा बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। दूसरी तरफ ब्राजील से आई उड़द मिलर्स की पहली पसंद बन चुकी है और मोगर दाल बनाने के लिए लगातार सप्लाई देती दिख रही है। मंडियों में आवक जारी है लेकिन माल की क्वालिटी मिक्स है, जिससे तेज उछाल की संभावना कम है और बाजार फिलहाल रेंज-बाउंड रहने की उम्मीद है, लेकिन त्योहारी डिमांड बढ़ने पर बाजार में हल्का उछाल बन सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।