उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -05 अगस्त 2025

 

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों सोमवार को उड़द का बाजार स्थिर रुख के साथ आगे बढ़ता दिखाई दिया, जहां घरेलू और आयातित दोनों स्तरों पर मांग और आपूर्ति की टकराहट बनी हुई है। बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू के अगस्त-सितंबर शिपमेंट के भाव 790 डॉलर और 865 डॉलर प्रति टन पर सीएंडएफ (C&F) में स्थिर बने हुए हैं, वहीं लेमन अरहर के भाव 725 डॉलर पर टिके हैं। चेन्नई में डॉलर भाव में तो कोई खास बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन भारतीय मंडियों में हलचल हल्की रही। दाल मिलें सिर्फ जरूरत भर ही खरीद रही हैं, जिससे मांग दबाव में है, लेकिन दूसरी तरफ आयातक भी भाव घटाकर माल बेचने के मूड में नहीं हैं क्योंकि उड़द आयात अब भी महंगे पड़ रहे हैं। म्यांमार के निर्यातक लगातार माल ऑफर कर रहे हैं, वहीं घरेलू बाजार में समर उड़द की सप्लाई चालू है। हालांकि,

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

त्यौहारी सीजन नजदीक होने के कारण  हमारा मानना हैं कि मध्य अगस्त के बाद उड़द दाल की मांग बढ़ेगी, क्योंकि त्यौहारो के साथ ही शादी-विवाह का सीजन भी शुरू होने वाला है। इस बीच आंध्र प्रदेश, जबलपुर और गुजरात से उड़द की आवक धीरे-धीरे कम होती दिख रही है। वहीं अगर घरेलू बाजारों की बात करें तो चेन्नई में एफएक्यू उड़द के भाव ₹7,250 और एसक्यू उड़द ₹7,650 पर स्थिर रहे, जबकि दिल्ली में एफएक्यू के भाव ₹25 घटकर ₹7,550 और एसक्यू के ₹50 बढ़कर ₹7,950 हो गए। मुंबई में भाव ₹7,250, कोलकाता में ₹7,200 और गुंटूर में पॉलिश उड़द ₹7,300, जबकि विजयवाड़ा में ₹7,300 प्रति क्विंटल पर टिके रहे। कुल मिलाकर, उड़द बाजार में अभी कोई बड़ी तेजी या गिरावट का संकेत नहीं है, लेकिन मांग के सीजन को देखते हुए हल्की मजबूती की उम्मीद जरूर बनी हुई है। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।