अमेरिका में सोया तेल में लगा अपर सर्किट | जाने भारत में कितने बढ़े सोयाबीन के रेट

 
SOYABEAN IMAGE

किसान साथियो और व्यापारी भाइयो, आज की रिपोर्ट में दो बड़ी खबरें हैं जो सोयाबीन और सोया तेल के बाजार को काफी प्रभावित कर सकती हैं। एक ओर अमेरिका से बायोडीजल जनादेश से जुड़ी खबरें आई, वहीं दूसरी ओर भारत में सोयाबीन की क्रशिंग और स्टॉक से जुड़ी ताज़ा रिपोर्ट SOPA द्वारा जारी की गई।

पहली खबर अमेरिका से आई है, जहां EPA (एनवायरनमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी) के बायोडीजल जनादेश को लेकर चर्चा है कि वह 5.61 बिलियन गैलन का प्रस्ताव रख सकता है। यह व्यापारियों की उम्मीद (4.65-5.25 बिलियन गैलन) से कहीं ज्यादा है। इसी खबर के बाद सीबीओटी सोया तेल में अपर सर्किट लग गया और कीमतें तेज़ी से बढ़ीं। अगर यह रिपोर्ट सही निकलती है, तो आने वाले दिनों में भारत में सोया तेल के दाम ₹5-6 प्रति किलो तक बढ़ सकते हैं। इससे बाकी खाद्य तेलों में भी तेज़ी आ सकती है।

अब बात करें भारत की SOPA की मई तक की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2024 से मई 2025 तक कुल 83.5 लाख टन सोयाबीन मंडियों में आया, जिसमें से 79 लाख टन क्रोशेंग के लिए गया। बाकी का 3.85 लाख टन सीधे उपयोग में आया और 9 हजार टन का निर्यात हुआ। इसके बाद भी 22.84 लाख टन का पुराना स्टॉक बचा हुआ है। तुलना करें तो पिछले साल इसी समय 89.5 लाख टन सप्लाई हुई थी और 86.5 लाख टन क्रशिंग में गई थी।

2024-25 सीजन में कुल उपलब्धता 135 लाख टन मानी जा रही है, जिसमें से 125.82 लाख टन उत्पादन, 8.94 लाख टन पिछला स्टॉक और 25 लाख टन आयात शामिल हैं। जबकि 2023-24 में ये आंकड़ा 149.06 लाख टन था। इसका मतलब इस बार कुल उपलब्धता थोड़ी कम है। सोया डीओसी (डिओयल्ड केक) की बात करें तो इसका उत्पादन भी घटकर 62.34 लाख टन रह गया है, जो पिछले साल 68.26 लाख टन था। साथ ही, सोया डीओसी का निर्यात भी घटा है - पिछले साल के मुकाबले 1.78 लाख टन कम। हालांकि, इसके फूड यूज़ और बीज उपयोग में मामूली बढ़त देखी गई है।

कुल मिलाकर देखें तो विदेशी दबाव के कारण सोया तेल में तेज़ी की उम्मीद बन गई है, वहीं घरेलू स्तर पर स्टॉक थोड़ा कम है और क्रशिंग भी सुस्त हो गई है। ऐसे में बाजार में आने वाले दिनों में सोयाबीन और सोया तेल दोनों में तेज़ी देखी जा सकती है। किसान भाइयों और व्यापारियों को सलाह है कि इस खबर पर नज़र रखें और आगामी खरीद-बिक्री निर्णय सोच-समझकर लें।


कीर्ति प्लांट (KIRTI PLANT)

सोयाबीन (SOYABEAN)
सोलापुर (SOLAPUR) भाव ₹ 4550 तेजी ₹ 20
लातूर (LATUR) भाव ₹ 4550 तेजी ₹ 20
नांदेड (NANDED) भाव ₹ 4590 तेजी ₹ 20
हिंगोली (HINGOLI) भाव ₹ 4550 तेजी ₹ 20

कोटा मंडी (KOTA)
सोयाबीन भाव ₹ 4000 से ₹ 4250 तेजी ₹ 0

अमरावती मंडी (AMRAVATI)
सोयाबीन भाव ₹ 4000 से ₹ 4250

खामगांव मंडी (KHAMGAON)
सोयाबीन भाव ₹ 4000 से ₹ 4350

दर्यापुर मंडी (DARYAPUR)
सोयाबीन भाव ₹ 3800 से ₹ 4100

उदगीर मंडी (UDGIR)
सोयाबीन भाव ₹ 3800 से ₹ 4200

लातूर मंडी (LATUR)
सोयाबीन भाव ₹ 4000 से ₹ 4350 मंदी ₹ 50

मुर्तिजापुर मंडी (MURTIZAPUR)
सोयाबीन भाव ₹ 4250 से ₹ 4400 मंदी ₹ 50

सागर मंडी (SAGAR)
सोयाबीन भाव ₹ 3900 से ₹ 4250

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

दाहोद मंडी
सोयाबीन भाव ₹ 4150 से ₹ 4250

इंदौर मंडी
सोयाबीन भाव ₹ 4000 से ₹ 4300
आवक 3000 बैग

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

महाराष्ट्र सोया प्लांट (MAH. SOYA PLANT +GST)

धुलिया मंडी (DHULIA)
संजय भाव ₹ 4520 तेजी ₹ 20

गंगाखेड़ मंडी (GANGAKHED)
गंगाखेड़ भाव ₹ 4440 तेजी ₹ 15

नांदेड मंडी (NANDED)
श्रीनिवास कैटलफीड भाव ₹ 4500 तेजी ₹ 0
कोहिनूर भाव ₹ 4500 तेजी ₹ 0
साईस्मरण भाव ₹ 4475 तेजी ₹ 25

लातूर मंडी (LATUR)
एकदन्त (कुशनूर) भाव ₹ 4520 तेजी ₹ 20

सांगली मंडी (SANGLI)
पलूस भाव ₹ 4500 तेजी ₹ 0
राजाराम भाव ₹ 4500 तेजी ₹ 0

नागपुर मंडी (NAGPUR)
गोयल प्रोटीन्स भाव ₹ 2400 तेजी ₹ 25

राजनंदगांव सोया प्लांट (RAJNANDGAON SOYA PLANT)
एबिस भाव ₹ 4500 तेजी ₹ 40

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

एमपी सोया प्लांट (MP SOYBEAN PLANT)

लक्ष्मी (LAXMI) भाव ₹ 4250 तेजी ₹ 0
केएन एग्रो (KN AGRI) भाव ₹ 4350 तेजी ₹ 39
वीपीवाई (VIPY) भाव ₹ 4300 तेजी ₹ 20
एमएस पचौर (MS PACHORE) भाव ₹ 4300 तेजी ₹ 40
प्रेस्टीज (PRESTIGE) भाव ₹ 4350 तेजी ₹ 40
खंडवा (KHANDWA) भाव ₹ 4300 तेजी ₹ 0
हरिओम (HARIOM) भाव ₹ 4340 तेजी ₹ 65
धनुका (DHANUKA) भाव ₹ 4360 तेजी ₹ 30
प्रकाश (PRAKASH) भाव ₹ 4355 तेजी ₹ 55
कोरोनेशन (CORONATION) भाव ₹ 4300 तेजी ₹ 30
एमएस सॉल्वेक्स (MS SOLVEX) भाव ₹ 4325 तेजी ₹ 75
नीमच प्रोटीन (NEEMUCH PROTEIN) भाव ₹ 4375 तेजी ₹ 25
बैतूल (BETUL) भाव ₹ 4485 तेजी ₹ 0
सतना (SATNA) भाव ₹ 4470 मंदी ₹ 15
एबिस बड़नावर (ABIS BADNAWAR) भाव ₹ 4380 तेजी ₹ 50


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।