आज मक्का बाजार में आया बड़ा मोड़ | मंडियों से ताजा रिपोर्ट 16 FEB 26

 

साथियों बीते हफ्ते मक्का बाजार पूरी तरह दबाव वाला रहा, क्योंकि एथेनॉल कंपनियों को सरकार की तरफ से करीब ₹2320/क्विंटल की दर पर सस्ता मोटा चावल मिलने लगा और 40% एथेनॉल मिक्सिंग लक्ष्य के चलते चावल की हिस्सेदारी बढ़ गई, जिससे मक्का की डिमांड स्वाभाविक रूप से कमजोर पड़ गई। हालांकि पिछले एक-दो दिन में बाजार में थोड़ी स्थिरता देखी गई, लेकिन फिर भी सप्ताह में 20 से ₹50 की गिरावट देखी गई और शनिवार को दिल्ली यूपी की मक्का ₹1980 और बिहार की मक्का ₹2070, गुलाब बाग में ₹1850, सांगली ₹1975, तिरुपति स्टार प्लांट इंदौर पर ₹1710, छिंदवाड़ा में ₹1600, गोकाक में ₹1960 और दाहोद में ₹1675 रुपए प्रति क्विंटल रहे। पिछले पाँच साल में मक्का का उत्पादन लगातार बढ़ा है, लेकिन खपत घटने से सप्लाई का संतुलन बिगड़ गया और पिछले साल के मुकाबले खपत लगभग आधी रह गई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र के किसानों को इस सीजन में करीब ₹200–250/क्विंटल तक का सीधा नुकसान झेलना पड़ रहा है, ऊपर से सरकार ने पहले चरण में 5 लाख टन DDGS आयात पर ड्यूटी राहत दे दी, जिसकी कीमत करीब ₹27,000/टन बैठती है, जिससे फीड इंडस्ट्री को सस्ता विकल्प मिला और मक्का की खरीद और धीमी हो गई और आगे आयात बढ़ भी सकता है, इसलिए खरीदारों ने हाथ खींचे और विक्रेताओं ने जल्दी माल निकालना शुरू किया। पोल्ट्री सेक्टर, जो लगभग 30 बिलियन डॉलर का उद्योग है, उसे DDGS और लाल ज्वार जैसे विकल्पों से राहत मिल रही है, जिससे मक्का की मांग पर अतिरिक्त दबाव बना है। एथेनॉल सेक्टर में भी कई डिस्टिलरी जरूरत के हिसाब से ही खरीद कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर 10 फरवरी तक बड़े फंड्स ने अपनी नेट शॉर्ट पोजीशन में 20,576 कॉन्ट्रैक्ट की कटौती कर उसे 48,210 कॉन्ट्रैक्ट पर ला दिया, जो शॉर्ट कवरिंग का संकेत है। वहीं मक्का के शिप्ड व अनशिप्ड निर्यात प्रतिबद्धता 60.805 MMT तक पहुंच गई, जो पिछले साल से 31% ज्यादा है और पूरे साल के अनुमान का 73% कवर करती है। बांग्लादेश में चुनावी माहौल खत्म होने के बाद निर्यात मांग निकलने की उम्मीद है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल बाजार निचले स्तरों के आसपास स्थिर दिख रहा है, बड़ी गिरावट की गुंजाइश कम है, लेकिन तेज उछाल के लिए मजबूत डिमांड या निर्यात ट्रिगर की जरूरत होगी। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

मक्का भाव (MAIZE RATE)
गुजरात अम्बुजा हिमतनगर (GUJARAT AMBUJA HIMATNAGAR) मक्का भाव ₹ 1770
गुजरात अम्बुजा चलिसगांव (GUJARAT AMBUJA CHALISGAON) मक्का भाव ₹ 1740
कश्यप वापी (KASYAP VAPI) मक्का भाव ₹ 1760
लोनंद अहिरे (LONAND AHIRE) मक्का भाव ₹ 1910
मुन्धवा (MUNDHVA) मक्का भाव ₹ 1950
मालेगांव (MALEGAON) मक्का भाव ₹ 1850
सरसा (SARSA) मक्का भाव ₹ 2040
अजरा (AJARA) मक्का भाव ₹ 1980
पारनेर (PARNER) मक्का भाव ₹ 1900
गुलशन झगड़िया (GULSHAN JHAGADIA) मक्का भाव ₹ 1790
चोटिला (CHOTILA) मक्का भाव ₹ 1690
कन्हैया एग्रो पारनेर (KANHAIYA AGRO PARNER) मक्का भाव ₹ —NA

  *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*

छिंदवाड़ा मंडी (Chhindwara Mandi, MP)

न्यू B+ क्वालिटी (दागी/फंगस नहीं चलेगा), जूट बैग
मक्का भाव ₹1550

न्यू A क्वालिटी, जूट बैग
मक्का भाव ₹1580 स्थिर

न्यू A+ बेसन क्वालिटी (नो क्लेम), जूट बैग
मक्का भाव ₹1600 स्थिर

कठवाड़ा (Kathwada, GJ) – डिलीवरी रेट

येलो हाइब्रिड, वेयरहाउस डिलीवरी
मक्का भाव ₹1800

पेमेंट टर्म: 5% कैश डिस्काउंट
डिलीवरी: 10 मार्च तक

क्वालिटी पैरामीटर:
नमी 14% (16% तक अनलोडिंग अनुमति)
वाटर डैमेज 8% अधिकतम
UD 4% अधिकतम
डस्ट 0.50% अधिकतम
ब्रोकन 1% अधिकतम
वीविल 0.50% अधिकतम
सीमा से अधिक मटेरियल अनलोड नहीं होगा

  *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*

फैक्ट्री एवं इंडस्ट्री रेट

फैक्ट्री रेट, पंजाब (Factory Rate, Punjab PB)
मक्का भाव ₹1600/1700 स्थिर

धानुका सोया, नीमच (Dhanuka Soya, Neemuch MP)
मक्का भाव ₹1700

फॉरएवर डिस्टिलरी, देवरिया (Forever Distillery, Deoria UP)
मक्का भाव ₹1800

दाहोद मंडी मक्का रेट  (Dohad Mandi, GJ)

एवरेज
मक्का भाव ₹2650 तेजी ₹975

गज्जर
मक्का भाव ₹1450 मंदी ₹25

हाइब्रिड
मक्का भाव ₹1950/2000 स्थिर

देसी
मक्का भाव ₹1950/2100 स्थिर

येलो
मक्का भाव ₹1650 मंदी ₹25

फूड न्यू
मक्का भाव ₹1800 स्थिर

  *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*

उमरगा (Omerga, MH) – डिलीवरी रेट

एसएचके केमटेक
मक्का भाव ₹1890

मुख्य शर्तें:
नमी 14% तक स्वीकार
14–15% (1:1 कटौती)
15–16% (1:2 कटौती)
16% से ऊपर रिजेक्ट
डैमेज/डिसकलर 4% तक स्वीकार
फंगस 1% तक स्वीकार
ब्रोकन 5% तक स्वीकार
वीविल – NIL
FM 1% तक
भुगतान: 10 दिन
बर्डाना वजन नेट से कटेगा

  *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*

महाराष्ट्र / कर्नाटक अपडेट

सह्याद्री स्टार्च, मिरज (Sahyadri Starch, Miraj MH)
मक्का भाव ₹1830 स्थिर

सांगली मंडी (Sangli Mandi, MH)
मक्का भाव ₹1875/1975 स्थिर

गोकाक मंडी (Gokak Mandi, KA)
मक्का भाव ₹1860 स्थिर

  *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।