मक्का के बाजार की तेजी मंदी रिपोर्ट | 06 अगस्त 2025 रिपोर्ट
इस समय मक्का के बाजार में तेजी और मंदी दोनों तरह के सेंटीमेंट चल रहे हैं। एक तरफ जहां मक्का का रकबा बढ़ने के कारण लंबी अवधि में बाजार पर दबाव का अंदेशा बन रहा है। वहीं निकट अवधि में सावन महीना खत्म होने के कारण पोल्ट्री डिमांड में बढ़त की उम्मीद भी बनी हुई है। बाजार में भी ऐसा ही माहौल चल रहा है। कहीं हल्की तेजी तो कहीं हल्की मंदी देखने को मिल रही है। आए दिन मक्का का रकबा बढ़ने की खबरों से ऑल ओवर रुख कुछ नरमी की तरफ ही झुका हुआ है। यूपी की मंडियों में बीते सप्ताह अच्छी क्वालिटी की मक्का की आवक घटने और रैक के माल सीधे एथेनॉल कंपनियों को चले जाने से 50-75 रु तक का उछाल आया था, लेकिन ऊंचे भाव पर ग्राहकी कमजोर पड़ते ही दो दिन में ही लूज मक्का के भाव फिर से 30-40 रु नरम हो गए।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें
रैक पॉइंट पर जहां पहले मक्का 2125 रु बिक रही थी, अब वही माल 2055 रु में बोला जा रहा है और गोदाम में सिलेक्टेड क्वालिटी का माल 2125 से घटकर 2065 रु पर आ गया है। आज दिल्ली ओपन मार्केट में भाव उत्तर प्रदेश लाइन 2225 और बिहार लाइन ₹2400 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए, जबकि गुलाबबाग पूर्णिया में भाव ₹2350 पर स्थिर हैं । संभल मंडी में हालांकि मक्का का भाव 25-30 रु चढ़कर 2100 रु तक पहुंच गया, वहां कल 5000 बोरी की आवक के साथ मजबूत डिमांड देखने को मिली। दूसरी ओर, महाराष्ट्र में प्रीमियम क्वालिटी के मक्का के भाव पिछले 3-4 दिनों में घटकर 2490 रु रह गए हैं, और स्टार्च फैक्टरियों की सुस्त मांग से सनस्टार जैसी कंपनियों में रेट 75 रु गिरकर अब 2330 रु रह गया है। वहीं,
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें
मध्य प्रदेश की बात करें तो वहां अब स्टॉक आधारित कारोबार हो रहा है क्योंकि मंडियों से आवक काफी कमजोर हो गई है। तिरुपति, ग्रेडगिलन, धानुका और सिमरन जैसे स्टार्च प्लांटों में भाव 2250 से 2550 रु के बीच दर्ज किए गए हैं। दक्षिण भारत की ज़्यादातर माँग यूपी से पूरी हो रही है, जिससे महाराष्ट्र के बाजार में दवाब बना हुआ है। हालांकि 15 अगस्त के बाद जब श्रावण माह खत्म होगा, तब 50-75 रु की रिकवरी हो सकती है। अच्छे माल की डिमांड बढ़िया है और रेट भी बढ़िया मिल रहे हैं । इसलिए माल निकालते रहने की सलाह दी जा सकती है। क्योंकि सितंबर के आखिर और अक्टूबर की नई आवक के चलते दोबारा नरमी आने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। व्यापार अपने विवेक से करें
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।