अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 25 नवंबर 2025
साथियों सोमवार को अरहर बाज़ार में हल्की मंदी का रुझान देखा गया, क्योंकि एक तरफ मिलर्स जरूरत के हिसाब से धीमी खरीद कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ शादी-ब्याह के सीजन की वजह से दाल की खपत बनी हुई है, जिससे अचानक भारी गिरावट का माहौल नहीं बनने दे रही। वहीं अगर मौसम अनुकूल रहा तो दिसंबर में आवक और बढ़ेगी, इसलिए खरीदारी कमजोर है, ताकि बाद में बढ़ी सप्लाई का फायदा उठा सकें। घरेलू बाजार में लेमन और देसी अरहर के दाम हल्के कमजोर दिखे, जबकि अफ्रीकी देशों से आयातित माल लगभग स्थिर ही रहा।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों में ताजा माल की आमद जारी है, और सूखे-साफ दानों की सप्लाई बढ़ने से बड़े व्यापारी ऊँचे दाम पर खरीदने में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। नावा सेवा बंदरगाह पर अरुषा की अरहर 605 डॉलर प्रति टन, तंजानिया की मतवारा 560 डॉलर पर और मोज़ाम्बिक की सफेद अरहर लगभग 595 डॉलर पर स्थिर मानी गई, जिससे इंपोर्टेड मार्केट में खास उतार-चढ़ाव नहीं दिखा। चेन्नई और मुंबई में लेमन अरहर 75 रुपये कमजोर होकर लगभग 6,450 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बोली गई, जबकि दिल्ली में यही गिरावट 6,900 रुपये प्रति क्विंटल तक रही। देसी अरहर इंदौर, अकोला, सोलापुर, लातूर और जलगांव जैसी मंडियों में नरम रही, पर बाकी कई उत्पादक केंद्रों में भाव लगभग स्थिर रहे।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
अफ्रीकी अरहर की मुंबई में ट्रेडिंग भी शांत रही और सूडान की अरहर 5,500 रुपये पर, गजरी 5,200 रुपये पर, मतवारा 5,100 रुपये पर और सफेद अरहर 5,350 रुपये पर बनी रही। कुल मिलाकर माहौल ऐसा है कि मांग बनी होने के बावजूद स्टॉकिस्ट ऊँचे दाम पर माल नहीं छोड़ रहे, और बढ़ती संभावित आवक के कारण बाजार में तेज रफ्तार उछाल की उम्मीद कम दिख रही है, लेकिन साथ ही एकतरफा गिरावट का दबाव भी नहीं है क्योंकि खपत और मौसमी मांग अभी बाजार को थामे हुए हैं। व्यापार अपने विवेकसे करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।