Movie prime

विदेशी बाजारों की लचर हालत, सरसों का अब क्या होगा? रिपोर्ट

mustard rate

सरसो तेजी मंदी रिपोर्ट 19 अगस्त 2022

किसान साथियो गुरुवार को सुबह सुबह विदेशी बाजारों में हल्की तेजी दिख रही थी लेकिन दिन के चढ़ते चढ़ते इसमे हल्की कमजोरी आ गई जिसके कारण भारतीय बाजारों में भी सरसों के भाव में हल्की मंदी देखने को मिली। इसके अलावा माहौल को देखकर तेल मिलों ने भी मांग में कमी कर दी जिससे लगातार दूसरे दिन घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 25 रुपये की गिरावट के बाद 6,950 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

ब्रांडेड कंपनियों ने भी सरसों के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल तक कि कटौती कर दी। सलोनी प्लान्ट पर 7350 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की गई जबकि BP आगरा प्लान्ट और शारदा प्लान्ट पर भी दाम 50-100 रुपये तक टूट गए। महेश एडिबल आयल के साथ ही अन्य कंपनियों ने भी खरीद कीमतों में लगभग इतनी ही कमी की। जहां तक आवक का सवाल है आवक 2 लाख बोरी के आसपास रही।

WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

विभिन्न  मण्डियों में सरसों के भाव इस प्रकार से रहे

जयपुर मंडी में सरसों भाव ₹ 6950 डाउन ₹25
दिल्ली मंडी में सरसों भाव ₹ 6600
ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव ₹ 6341
आदमपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6191
सिरसा मंडी में सरसों का भाव ₹ 5800 से 6140
बरवाला मंडी में सरसों भाव ₹ 6200 से 6250 डाउन ₹50

हिसार मंडी में सरसों का भाव ₹ 6150
ग्वालियर मंडी में सरसों भाव ₹ 6200/6400
पोरसा मंडी में सरसों का भाव ₹ 6325
अलीगढ़ मंडी में सरसों भाव ₹ 6100
मुरैना मंडी में सरसों भाव ₹ 6350
 छतरपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6100

गोयल कोटा मंडी में सरसों का भाव ₹ 6800
अलवर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6550 तेजी ₹ 50 आवक 2000
बांरा मंडी में सरसों का भाव ₹ 5800/6300 आवक 2500
खैरथल मंडी में सरसों का भाव ₹ 6500 आवक 1000
गंजबसौदा सरसों भाव ₹ 5200/6300 आवक 200 बोरी

आगरा शमशाबाद दिगनेर सरसों भाव ₹ 7350 डाउन ₹50
अलवर सलोनी भाव ₹ 7350 डाउन ₹50
कोटा सलोनी भाव ₹ 7350 डाउन ₹ 50

आगरा बीपी सरसों भाव ₹ ₹7200 डाउन ₹ 50
आगरा शारदा सरसों भाव ₹ 7200 डाउन ₹ 50
अलवर मंडी सरसों कंडीशन भाव ₹ 6450 से 6500
अलवर मंडी भाव ₹ 6100/6500

कोलकाता मंडी भाव ₹ 7050
पंजाब हरियाणा मंडी सरसो भाव ₹ 6600
कोटा मंडी में सरसों भाव ₹ 5800 से 6109
नोहर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6400
गरसाना मंडी सरसो भाव ₹ 6200
गंगापुर सिटी सरसों भाव ₹ 6550/6570
सुमेरपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6500 से 6550

निवाई मंडी में सरसों भाव ₹ 6575 डाउन ₹25
टोंक मंडी में सरसों का भाव ₹ 6555 डाउन ₹25
भरतपुर मंडी में सरसों का भाव ₹ 6481 डाउन ₹46 आवक 10000
कामा/कम्हेर/नदबई/डीग नगर में सरसों भाव ₹ 6481 डाउन ₹40
कामा उन्हें नदबई भीम नगर में सरसों भाव ₹ 6481 डाउन ₹46

मऊरानीपुर मंडी सरसो भाव ₹ 5200 से 5400   
बीकानेर मंडी सरसो भाव ₹ 6000 से 6400
मैनपुरी मंडी सरसो भाव ₹ 5700 से 5800
जोधपुर मंडी सरसो भाव ₹ 6200
जयपुर मंडी सरसो भाव ₹ 6000 से 6586
झांसी मंडी सरसो भाव ₹ 5000 से 5516

 

गज्जू मंडी में सरसों का भाव ₹ 6101 से 6301
भीनमाल मंडी में सरसों भाव ₹ 6150
चोमू मंडी में सरसों भाव ₹ 6100

घड़साना मंडी में सरसों का भाव ₹ 6055 से 6145
मालपुरा मंडी सरसो भाव ₹ 6275 से 6736
पदमपुर मंडी सरसो भाव ₹ 5998
शिकर मडी मे सरसों के दाम 6225
श्री विजयनगर मंडी सरसो भाव ₹ 8620 से 5825

यह भी पढ़ें :- अन्य मंडियों के ताजा भाव

सरसों तेल कच्ची घानी

जयपुर भाव ₹ 1387/1388
निवाई भाव ₹ 1380
टोंक भाव ₹ 1378

सरसों तेल एक्सपेलर

जयपुर भाव ₹ 1377
दिल्ली भाव ₹ 1360
चरखी दादरी भाव ₹ 1350
 नेवई भाव ₹ 1350
मुंबई भाव ₹ 1390

सरसों खल rate

निवाई भाव ₹ 2580
टोंक भाव ₹ 2570
भारत मोदीनगर भाव ₹ 3201
इंजन मथुरा भाव ₹ 3908
आगरा शारदा भाव ₹ 2800
अमृत कुमेर भाव ₹ 3101
वीर बालक जयपुर गांव 2751
शताब्दी अलवर भाव ₹ 2801
चौधरी गाजियाबाद भाव ₹ 3001

सरसों की आवक

राजस्थान आवक 90000
मध्य प्रदेश आवक 15000
उत्तर प्रदेश आवक 40000
हरियाणा पंजाब आवक 15000
गुजरात आवक 5000
अन्य आवक 35000
कुल आवक 200000

ये भी पढे :- बासमती लगातार तेज देखें आज के धान और चावल के ताजा भाव और तेजी मंदी रिपोर्ट

जैसा कि बताया गया है कि सुबह की तेजी के बाद मलेशिया में पाम तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, साथ ही विश्व स्तर पर मंदी की आशंका से विदेशी बाजार में भी खाद्य तेलों के दाम कमजोर हो गए। विदेशी बाजारों से बहुत अच्छे संकेत ना मिलने के कारण घरेलू बाजार में भी तेल मिलें केवल जरुरत के हिसाब से ही सरसों की खरीद कर रही है। इसलिए कीमतों में नरमी आई है। हालांकि स्टॉकिस्ट नीचे दाम पर सरसों में बिकवाली से परहेज कर रहे हैं, और त्यौहारी सीज़न होने के कारण फ़िलहाल घरेलू बाजार में सरसों तेल में मांग बनी रहने की उम्मीद है। यही बड़ा कारण है कि सरसों में बड़ी मंदी की गुंजाईश नहीं है। लेकिन विदेशी बाजारों की लचर हालत के कारण से भारतीय बाजार में बड़ी तेजी भी नहीं आ पा रही है। इसीलिए पिछले 1 महीने से सरसों के भाव 6700 से लेकर 7000 की रेंज मे आकर अटक गए हैं।

विदेशी बाजारों की अपडेट

विदेशी बाजारों की बात करें तो मलेशिया में महीने के वायदा में दोपहर के बाद 139 रिगिंट की कमजोरी के बाद भाव 4,054 रिगिंट प्रति टन रह गए।  शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड, सीबीओटी पर सोया तेल की कीमतों में भी इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग में 0.12 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई । चीन के डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल अनुबंध 1.1 फीसदी कमजोर हो गया, जबकि इसका पाम तेल वायदा अनुबंध 2 फीसदी गिर गया।

गौरतलब है कि अमेरिकी डॉलर की तुलना में रिगिंट में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली है, तथा इसके भाव जनवरी 2017 के बाद के नीचे के स्तर पर आ गए, जिस कारण वहाँ से पाम तेल का आयात और सस्ता हो गया है। विदेशी तेलों में निरंतर बढ़ रही गिरावट से घरेलु बाजार में भी खाद्य तेलों में उठापटक जारी है। मलेशिया और इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल निर्यात में की जा रही प्रतिस्पर्धा के माहौल से बाजार गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।

बाजार के जानकारों के अनुसार पामोलिन के अक्तूबर- नवंबर के सौदे सोया के वर्तमान भाव से भी सस्ते बोले जा रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए आयातक और छोटे व्यापारी अपने हाथ खींच रहे हैं। तेल कारोबारियों का कहना है कि सितंबर माह में भारत में पाम तेल का आयात काफी बढ़ सकता है, जिससे बाजार में गिरावट की आशंका भी जतायी जा रही है। भारत में रक्षाबंधन के त्योहार के बाद से ही त्योहारी सीज़न शुरू हो जाता है और खाद्य तेलों में बड़े त्योहारों की खरीद शुरू हो जाती है, जो इस बार उतनी उत्साह जनक नहीं दिख रही है।

क्या रहेगा सरसों का बाजार ?

साथियो उपर बतायी गयी कहानी का सार यही है कि भारतीय बाजारों में फंडामेंटल मजबूत तो हैं। लेकिन जिस हिसाब से विदेशी बाजारों की हालत बिगड़ रही है। सितम्बर के महीने तक सरसों में तेजी की उम्मीद नहीं लगायी जा सकती। ऐसे में सरसों के अच्छे भाव के लिए दिवाली तक भी इंतजार करना पड़ सकता है। तक तक के लिए सरसों के भाव 6700 से 7000 की रेंज में ही घूमते रह सकते हैं.

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। इस पोस्ट में हमने ग्वार का भाव 2022,आज का मंडी भाव 2022,आज का मंडी भाव 2022, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2022, हरियाणा मंडी भाव today, हरियाणा मंडी भाव today 2022, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2022, आज का मंडी भाव: सरसों, मंडी भाव राजस्थान पत्रिका की जानकारी दी गयी है

यह भी पढ़ें –आज के मंडी भाव | आलू  प्याज  लहसून  के  ताजा  भाव  के  लिए  यहां  क्लिक करें